नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बीजेपी की रथ 294 सीटों तक, जाने क्या है यह पूरी खबर

बीजेपी की रथ 294 सीटों तक, जाने क्या है यह पूरी खबर
Share

पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए बंगाल की जनता तक पहुंच बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है।  

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए बंगाल की जनता तक पहुंच बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है. अपने नए अभियान के तहत बीजेपी राज्य में रथ यात्राएं निकालेगी. इन रथ यात्राओं के जरिए पार्टी राज्य के लोगों तक पहुंचने और बड़े बदलाव या परिवर्तन का संदेश देगी. सूत्रों के मुताबिक़, बीजेपी बंगाल के पांच अलग-अलग क्षेत्रों से रथ यात्रा निकालेगी, जिनसे सभी 294 सीटें कवर करने की कोशिश होगी, यानी बीजेपी की कोशिश होगी कि यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रे ताकि परिवर्तन का संदेश हार घर तक पहुंचे. रथ यात्राओं की शुरुआत फरवरी के पहले या दूसरे हफ़्ते से हो सकती है. गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में शामिल बंगाल बीजेपी के नेता ने एबीपी न्यूज़ को बताया, “बीजेपी पश्चिम बंगाल में फरवरी से मार्च तक़रीबन एक महीने लम्बी पांच रथ यात्राएं निकालेगी, इसके जरिए बंगाल की 294 विधानसभा सीटों तक पहुंच बनाई जाएगी. रथ यात्राओं का नेतृत्व पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता करेंगे. यह कुछ इस तरह तैयार की जाएगी कि प्रदेश का वरिष्ठ नेता जो यात्रा शुरू करे वो नेता पूरे हफ्ते यात्रा से जुड़ा रहे और विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से स्थानीय नेतृत्व यात्रा में शामिल होता रहे. जल्द यात्रा का रूट और अन्य मुद्दों पर चर्चा पूरी हो जाएगी” पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हैं. राज्य की राजनीति में लगातार फेरबदल देखने को मिल रही है. हाल ही में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी से कई नेताओं ने किनारा करते हुए बीजेपी ज्वॉइन किया थी. टीएमसी के कई कद्दावर नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद से टीएमसी अपनी पार्टी को संभालने में लगी हुई है. वहीं, बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. राज्य की राजनीति में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है. हाल ही में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी से कई नेताओं ने किनारा करते हुए बीजेपी ज्वॉइन की थी. टीएमसी के कई कद्दावर नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद से टीएमसी अपनी पार्टी को संभालने में लगी हुई है. वहीं बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है.
 

Share

Leave a Reply