लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू कल करेंगे पदभार ग्रहण

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू कल करेंगे पदभार ग्रहण
Share

रायपुर। नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू 21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना करके मार्ग में महापुरुषों की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए रैली के रूप में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुचेंगे। मार्ग में रायपुर जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया जायेगा।
भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यासमिति में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजयुमो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश मंत्री भाजपा विजय शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता के आशीर्वाद व भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे।
विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के स्वागत का अपील की है।
 


Share

Leave a Reply