BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिद्धू के पाकिस्तानी प्रेम पर, बीजेपी का तीखा हमला

सिद्धू के पाकिस्तानी प्रेम पर, बीजेपी का तीखा हमला
Share

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है, पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गए थे. वहां पहुंचकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इमरान खान मेरे बड़े भाई हैं. इस बात पर बीजेपी ने नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को हिंदू में ISIS-बोको हराम दिखता है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान में बड़ा भाईजान दिखता है.


सिद्धू को पाकिस्तान से है प्यार- बीजेपी
संबित पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने आज इमरान खान को बड़े भाई कह कर संबोधित किया और कहा कि उनसे बहुत प्यार करता हूं. ये बहुत गंभीर विषय है. सभी जानते है पंजाब (Punjab) एक बॉर्डर स्टेट है और नेताओं में परिपक्वता होनी चाहिए, समझ होनी चाहिए कि क्या बोलना चाहिए क्या नहीं? जिस बाजवा ने भारत की पीठ पर खंजर घोपने का काम किया है उस बाजवा और इमरान का महिमामंडन सिद्धू कर रहे हैं.


इमरान की महिमा गाते हैं सिद्धू- बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ये एक डिजाइन है, पैटर्न है. सलमान खुर्शीद, मणिशंकर अय्यर और राशिद अल्वी हिंदुत्व को गाली देते हैं और सिद्धू जाकर इमरान की महिमा गाते हैं. ये सब एक पैटर्न है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान जारी किया कि हिंदुत्व एक वैश्विक खतरा है. ये बयान राहुल के बयान को आगे बढ़ाने का काम है.


राहुल के कहने पर सिद्धू ने दिया बयान- बीजेपी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विषय को इमरान खान आगे बढ़ा रहे हैं. आज सिद्धू ने जो इमरान को बड़ा भाई कहा है वो निश्चित रूप से राहुल गांधी के कहने पर कहा है. ये सारे तार जुड़े हुए हैं.


संबित पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब पाकिस्तान जाते हैं तो कहते हैं कि मुझे पाकिस्तान अच्छा लगता है क्योंकि यहां की भाषा और खाना मेरे से मिलती-जुलती है लेकिन दक्षिण भारत में जाकर मैं कन्फ्यूज हो जाता हूं. मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वो इमरान खान को अपना भाई मानती हैं. ये तुष्टिकरण की राजनीति है.

 


Share

Leave a Reply