BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : भाजयुमो के जिला महामंत्री के सर में गोली मारकर हुई हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप

BIG BREAKING : भाजयुमो के जिला महामंत्री के सर में गोली मारकर हुई हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप
Share

यूपी | उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री को संदिग्‍ध हालत में गोली लग गई। घायल अवस्‍था में भाजयुमो के नेता घर में ऊपर कमरे में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल नेता को अलीगढ़ जेएन मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव को रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। सिकंदराराऊ स्थित आवास पर ऊपर की मंजिल में वह घायल अवस्था में मिले। कनपटी के पास गोली लगने की बात सामने आई हैं। स्वजन उन्हें अलीगढ़ ले गए हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कृष्णा यादव गोरक्षा दल में लंबे समय से कार्यरत रहे हैं। करीब छह महीने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा यादव को चोट लग गई है। वह गौसगंज सिकंदराराऊ स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर गंभीर अवस्था में घायल पड़े हैं। पुलिस के पहुचंने से पहले स्वजन उन्हें लेकर अलीगढ़ चले गए। पुलिस को ऊपर के कमरे से एक पिस्टल और एक कारतूस का खोला मिला है। बताया जा रहा है कि कृष्णा की कनपटी के पास गोली लगी है। पुलिस घटना की वजह तलाशने के प्रयास में जुटी है।


Share

Leave a Reply