BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Blast Update: दिल्ली कार ब्लास्ट केस की जांच अब NIA को सौंपी गई, हर एंगल से होगी जांच

Blast Update: दिल्ली कार ब्लास्ट केस की जांच अब NIA को सौंपी गई, हर एंगल से होगी जांच
Share

 Delhi Blast Update : दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण कार धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बीस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय ने इस घटना को गंभीर आतंकी साजिश की आशंका मानते हुए इसकी जांच एनआईए को सौंपने का निर्णय लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह कर्तव्य पथ स्थित मंत्रालय कार्यालय में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में खुफिया एजेंसियों, दिल्ली पुलिस, एनआईए और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति या संगठन को छोड़ा नहीं जाएगा और जांच में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि घटना की साजिश के पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा हो सके।

जांच की जिम्मेदारी मिलते ही एनआईए की विशेष टीम दिल्ली पहुंची और जांच की बागडोर अपने हाथ में ली। टीम ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से कार के अवशेष, मलबे के नमूने, धातु के टुकड़े और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोट की तीव्रता बहुत अधिक थी, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और मलबा दूर-दूर तक फैल गया।


Share

Leave a Reply