BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ब्रेकिंग : पुलिस महकमें में तबादला, निरीक्षक समेत इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें आदेश….!!

ब्रेकिंग : पुलिस महकमें में तबादला, निरीक्षक समेत इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें आदेश….!!

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एसपी रत्ना सिंह ने दो निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक के ट्रांसफर किये गये हैं।

देखें आदेश……

POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।  जिले के कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने गुरुवार को कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। जारी आदेश में 4 निरीक्षक और एक उप निरीक्षक के नाम शामिल है।

देखें आदेश

तालाब में इस हालत में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

तालाब में इस हालत में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 जनकपुर।  एमसीबी जिले (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में उस समय हड़कंप मच गया जब जनकपुर के तालाब में दो लाशें मिली। दोनों मृतकों में एक पुरूष और एक महिला है। ताालाब में लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान राजभान बैगा और मनुआ बैगा के रूप में हुई है, जो पति-पत्नी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों तालाब में नहाने गए थे। लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से सिर पर मारा

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से सिर पर मारा

 बलरामपुर-  रामानुजगंज जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से सिर पर मार। कालिकापुर गांव की रहने वाली सुरजी देवी के पति की मौत 2 साल पहले हो गई थी। देवर उसे अपनी पत्नी बनाकर रखना चाहता था, ऐसा नहीं होने उसने हमला कर दिया। मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। घर में संतान प्राप्ति को लेकर पूजा रखी गई थी। पूजा-पाठ के दौरान हुए इस विवाद में महिला के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल देवर ने पूजा पाठ कराने को लेकर भी आपत्ति जताई थी।

अपनी पत्नी बनाकर रखना चाहता था

घटना 6 अक्टूबर की है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति ओम प्रकाश सिंह का दो साल पहले निधन हो गया था। उनके पांच बच्चे हैं। उनके बेटे की शादी के बाद कोई संतान न होने के कारण घर में पूजा-पाठ चल रहा था।

इसी दौरान पीड़िता का देवर मनीष भुइयां (40 साल) वहां पहुंचा और पूजा-पाठ कराने को लेकर आपत्ति जताई। उसने पीड़िता के बेटे को गाली-गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया।

जब सुरजी देवी बीच-बचाव करने गईं, तो मनीष ने उन्हें अपनी पत्नी बनाकर रखने की बात कहते हुए कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता के माथे पर चोट आई है। जब सुरजी देवी बीच-बचाव करने गईं, तो मनीष ने उन्हें अपनी पत्नी बनाकर रखने की बात कहते हुए कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता के माथे पर चोट आई है।

सुरजी देवी की शिकायत पर रामचंद्रपुर थाने में अपराध क्रमांक 35/25 के तहत धारा 296, 115, 351(3), 118(1), BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष भुइयां को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है नाबालिग से मारपीट, जातिगत गाली-गलौज: दो गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से जातिगत गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रेवतीपुर भीतरी निवासी आशीष सिंह ने रामचंद्रपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर 2025 को वह अपने दोस्त गौतम के साथ ग्राम दोलगी जा रहे थे। रास्ते में वाहन को साइड लेकर आगे निकलने पर कुछ लोग नाराज हो गए।प्रार्थी के मुताबिक, इसी बात पर ग्राम रेवतीपुर निवासी अली मोहम्मद (40 वर्ष) और इनताज अली (35 वर्ष) ने उन्हें जातिगत गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामचंद्रपुर थाने में अपराध क्रमांक 34/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द)(ध) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अली मोहम्मद और इनताज अली की पहचान कर 6 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

 
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की खाड़गवां पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की खाड़गवां पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी

 मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले की खाड़गवां पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 25 पेटी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए रास्ते पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

जब वाहन आया, तो पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सुमित पनिका उर्फ दीपक (25), निवासी राजनगर वार्ड नंबर 15, और आनंद पुरी उर्फ वैभव (19), निवासी केल्हारी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अवैध शराब मध्य प्रदेश के डोला से लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मिश्रा, आरक्षक रमेश पांडे, दिनेश साहू, मोहम्मद आजाद, गणेश और निर्भय नारायण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जन्मदिन पर बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक से टकराई कार

जन्मदिन पर बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक से टकराई कार

 चिरमिरी।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जुड़ी इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उनकी काफिले की एक गाड़ी अचानक एक ट्रक से जा टकराई। जिससे की कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।

बता दें कि, आज श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन है। वे अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी हल्दीबाड़ी के छठ घाट के पास उनके काफिले की कार अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी। तेज धमाके जैसी आवाज़ से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही की मंत्री जायसवाल और जवान सुरक्षित रहे।

: मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी को मोड़ते वक्त अचानक सामने आए ट्रक से टक्कर हो गई, हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर से समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली। मंत्री जायसवाल हादसे के बाद अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए।

CRIME : पति की दरिंदगी: खाना न बनाने पर पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

CRIME : पति की दरिंदगी: खाना न बनाने पर पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। शराब के नशे में धुत्त पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने घर में थी तभी उसका पति श्रीराम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहा। पत्नी के इंकार करने पर आरोपी आग-बबूला हो गया और डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। लगातार पिटाई से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

CG : छत्तीसगढ़ में इस बैच के दवाई पर लगी रोक, इस वजह से लिया फैसला…!!

CG : छत्तीसगढ़ में इस बैच के दवाई पर लगी रोक, इस वजह से लिया फैसला…!!

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में सलाइन ड्रिप लगाने के बाद मरीजों को कंपकंपी होने लगी। मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह बात सामने आई है कि सीजीएमएससी द्वारा भेजी गई दवाइयों के उपयोग से मरीजों को कंपकंपी हुई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में इस बैच की दवाइयों के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

एमसीबी जिले के जनकपुर से सलाइन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां से भी करीब तीन हजार सलाइन की बोतलें वापस भेजी गई हैं। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक यहां आरएल सलाइन की कुछ बोतलों का इस्तेमाल किया गया था जिसके बाद मरीजों में कुछ परेशानी देखी गई थी। यह मामला सामने आने के बाद भरतपुर-सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरो जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे और अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सीजीएमएससी में जितने भी घोटाले हुए हैं सब कांग्रेस के समय के हैं। अब सब पोल खुल रही है, सब सामने आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी गड़बड़ी होगी, उसकी जांच कराई जाएगी।

CG – इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, नदी किनारे एक ही पेड़ पर लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, पुलिस जांच में जुटी….

CG – इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, नदी किनारे एक ही पेड़ पर लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, पुलिस जांच में जुटी….

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले से प्रेमी-प्रेमिका के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गांव के जंगल में मिला। दोनों बीते गुरूवार से लापता थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना मनेन्द्रगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा में रहने वाले मृतक अमर सिंह (24) का प्रेम प्रसंग गांव की रहने वाली चंपा बाई (21) से था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

परिजनों के ने पुलिस को बताया कि बीते गुरूवार से दोनों लापता थे। परिजनों ने सोचा कि दोनों साथ कही चले गये होंगे। लेकिन बालागांव के ग्रामीणों ने घाघी नदी के किनारे एक पेड़ में युवक-युवती का शव फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव की पहचान कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों की जाति अलग होने के कारण दोनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मौत के कारणों का भी पता लगाने में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वाटरफॉल्स पर नहाने या सेल्फी लेने के शौकीन हो जाए सावधान, वरना जाना पड़ेगा जेल, पुलिस ने जारी की ये चेतावनी…..

वाटरफॉल्स पर नहाने या सेल्फी लेने के शौकीन हो जाए सावधान, वरना जाना पड़ेगा जेल, पुलिस ने जारी की ये चेतावनी…..

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ के वॉटरफाल में नहाने या घूमने जाने वाले हैं। तो यह खबर आपके लिए जरुरू है। छत्तीसगढ़ के वाटरफॉल्स में अब सेल्फी लेने और नहाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है कि अगर कोई भी जलप्रपात के आसपास नहाते हुए या सेल्फी लेते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।

दरअसल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कई खूबसूरत झरने और नदी हैं। अमृतधारा वाटफॉल, रमदहा तथा कर्म घोंघा वाटफॉल्स जिले के प्रमुख जलप्रपात हैं, जिन्हें देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक दूर-दूर से पहुंचते हैं। लेकिन फोटो-वीडियो और झरने में नहाते हुए कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए ही MCB पुलिस ने पर्यटकों के सुरक्षा के मद्देनजर यह चेतावनी जारी की है।

2 युवकों पर हुई कार्रवाई

बता दें, हादसों को रोकने के लिए बीते दिनों तहसीलदार समीर शर्मा के नेतृत्व में अमृतधारा जलप्रपात पर कार्रवाई भी की गई थी। मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड के पास रहने वाले कृष गुप्ता (उम्र 19 वर्ष), पिता- राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और लोको कॉलोनी मनेंद्रगढ के निवासी मोहम्मद अरशद (उम्र 20 वर्ष ), पिता समीम कुरैशी अमृतधारा जलप्रपात पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें जलप्रपात के नीचे पानी के बेहद करीब नहाते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार किया और जिले के नागपुर थाने ले गए। परिजनों के निवेदन पर दोनों युवकों को पुलिस ने सख्त समझाइश देकर रिहा किया।

पुलिस की पर्यटकों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद सुरक्षित दूरी से लें।

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची का अपहरण, युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची का अपहरण, युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

 मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खुले मैदान में खेल रही थी, तभी उसको एक युवक अपहरण करके कंधे में बैठाकर ले गया है। यह जिला मुख्यालय से लगे चैनपुर इलाके की घटना है, कोतवाली थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बदमाश युवक बच्ची को कंघे पर बैठाकर ले गया है। यह घटना शाम करीब 5 से 6 के बीच की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची की उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है।

युवक ने वहीं पर अपनी साइकिल भी छोड़कर गया है। पुलिस की टीम लालपुर और चैनपुर में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। जानकारी यह भी मिली है कि मासूम बच्ची का परिवार अन्य जिले से आकर यहां रोजी मजदूरी का काम करते हैं।

CG : प्रशासन का बड़ा फैसला, अमृतधारा जलप्रपात क्षेत्र में प्रवेश, सेल्फी और नहाने पर लगी रोक

CG : प्रशासन का बड़ा फैसला, अमृतधारा जलप्रपात क्षेत्र में प्रवेश, सेल्फी और नहाने पर लगी रोक

 मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिले की विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है. अनुविभागीय दण्डाधिकारी लिंगराज सिदार ने इसके लिए आदेश जारी किया है. जलप्रपात के निचले हिस्से और खाई से लगे ऊपरी हिस्से को अब प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है.

अमृतधारा जलप्रपात क्षेत्र में प्रवेश बैन: जारी आदेश के अनुसार, अमृतधारा जलप्रपात में किसी भी प्रकार का आवागमन, सेल्फी लेना और नहाना पूर्णतः वर्जित रहेगा. यह फैसला लोक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि झरने के नीचे उतरने और नहाने के दौरान कई पर्यटकों की डूबने से मौत हो चुकी है.

नहाने के दौरान कई पर्यटकों की डूबने से मौत: अमृतधारा जलप्रपात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह स्थान देश-भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है. किंतु बीते कुछ वर्षों में यहां लगातार हादसे हो रहे हैं. जिनमें जनहानि की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं.

आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई: प्रशासन ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश या आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा. पर्यटकों से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपने और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

एसईसीएल चिरमिरी के 2 युवकों की डूबने से मौत: बता दें मंगलवार को एसईसीएल चिरमिरी से 8 लोग घूमने के लिए अमृतधारा जलप्रपात पहुंचे थे. इसी दौरान एसईसीएल चिरमिरी के तीन कालरीकर्मी नहाते नहाते गहराई में चले गए. जिनमें दो की मौत हो गई, एक को बचा लिया गया है. दोनों मृतक मध्य प्रदेश और तेलंगाना का रहने वाले थे.

 ब्रेकिंग : यात्रियों से भरी बस हुई हादसे की शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार

ब्रेकिंग : यात्रियों से भरी बस हुई हादसे की शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मची चीख पुकार

 मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में एक यात्री बस हादसे की शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्री को चोट आयी है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। हादसा मनेंद्रगढ़ के झगाखांड थाने का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ में सवारी बस पलट गयी। बताया जा रहा है झगराखंड लेदारी मार्ग पर ये दुर्घटना घटनी है। घाट चढ़ते समय बस अनियंत्रित हो गयी और फिर बैक होकर पलट गयी।

सवारियों ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ से मरवाही जिला के दानिकुंडी सवारी लेकर बस जा रही थी। बस में क्षमता से ज्यादा सवारी मौजूद थे। हालांकि खुशकिस्मति की बात ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद ड्राइवर व कंडेक्टर मौके से हुए फरार। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में देखा गया इच्छाधारी नाग-नागिन, रात के अंधेरे में मनुष्य का रूप धारण करते थे सांप

CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में देखा गया इच्छाधारी नाग-नागिन, रात के अंधेरे में मनुष्य का रूप धारण करते थे सांप

 मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पौराणिक कथाओं में इच्छाधारी नाग-नागिन की कहानियां प्रसिद्ध हैं. इन कहानियों में नाग-नागिन को ऐसा जीव बताया गया है जो किसी का भी रूप धारण कर सकते हैं और कई सालों तक ज़िंदा रह सकते हैं. ऐसा आपने सुना होगा कि अगर नाग को कोई मार दे तो उसका बदला नागिन लेती है और अगर नागिन को कोई मार दे तो उसका बदला नाग लेता है. इनकी कहानियां पुरानी कथाओं जैसे कि रामायण, महाभारत और पुराणों में पाई जाती हैं. इन कथाओं में उनकी शक्तियों और रूपों का वर्णन किया गया है.

नाग-नागिन सच में होते भी हैं या नहीं

छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ जिले के पास एक गुफा है, यहां के लोगों का कहना है कि आज भी नाग नागिन उनके सपनों में आते हैं. यह नाग गुफा पहाड़ों, चट्टानों और हरे-भरे जंगलों से भरी हई है. लोगों की मान्यताओं के मुताबिक, इस गुफा में कभी इच्छाधारी नाग और नागिन रहते थे, जो रात के अंधेरे में मनुष्य का रूप धारण करके मनुष्यों जैसे ही क्रिया करते थे.

 

Icchadhari Naag-Nagin in CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में देखा गया इच्छाधारी नाग-नागिन, रात के अंधेरे में मनुष्य का रूप धारण करते थे सांप

 

यहां के गांव वासियों के अनुसार, उनके पूर्वज इस गुफा को इच्छाधारी नाग और नागिन का स्थान मानते थे. उनके मुताबिक, नाग-नागिन को मनुष्य रूप धारण करते हुए देखा गया था. लेकिन अब लोगों के मन में सवाल यह है कि क्या सच में रूप बदलने वालेइच्छाधारी नाग नागिन होते हैं? इसे लेकर विज्ञान का जवाब है नहीं. मान्यता के अनुसार, इच्छाधारी नाग-नागिन होने की बातें काफी हद तक भ्रम है. उनका मानना है कि यदि कोई भी जीव असल रूप से पैदा होता है. यह माता-पिता के कारण पैदा होते हैं, तो कोई भी जीव अपने रूप को नहीं बदल सकता है. अंधश्रद्धा और विज्ञान के अनुसार, इच्छाधारी नाग नागिन नहीं होते हैं. यह सिर्फ भ्रम है.

CG- 24 साल के युवक ने 14 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,सुने मकान में ऐसे दिया वारदात को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार…

CG- 24 साल के युवक ने 14 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,सुने मकान में ऐसे दिया वारदात को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार…

  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते वक्त खाली मकान में ले जाकर मारा है। गले में और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम नैंसी गौतम (14) है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मौके से खून से सना लोहे का रॉड मिला है। आसपास खून भी बिखरा मिला है। आरोपी ने कई बार वार किया है।

8 बजे नैंसी गौतम स्कूल गई थी। रोजाना घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल आना जाना करती थी। शुक्रवार को भी वह क्लास खत्म होने क बाद साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी। उसका भाई बाजार में अकेले आते देखा था।

परिजनों ने बताया कि नैंसी जब 2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई। वह उसके दोस्तों और आसपास के इलाके में खोजने लगे। नैंसी कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह स्कूल गए। स्कूल में भी कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि हम लोग थाने में ही थे, तभी नैंसी के दोस्त का मैसेज आया कि लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया है। इसके बाद फौरन लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटने और लोहे के रॉड से वार करने के निशान मिले हैं। साथ आसपास खून के कतरे भी मिले हैं। पुलिस और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक जांच में पता चला कि लड़की से आरोपी वीरेंद्र कुमार (24) की पहले से जान पहचान थी। ऐसे में उस पर शक गहराया। वह वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे साइबर टीम की मदद से पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। वारदात को लेकर अभी कुछ पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

CG – 2 युवकों ने नाबालिग को घर में बंधक बनाकर की हैवानियत...बाहर से आई चीखने की आवाज, फिर जो हुआ…..

CG – 2 युवकों ने नाबालिग को घर में बंधक बनाकर की हैवानियत...बाहर से आई चीखने की आवाज, फिर जो हुआ…..

 मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग दिशा मैदान के लिए घर से बाहर गयी थी। तभी रास्ते में गांव के दो युवक उसे अपने पास बुलाने के बाद घर में बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर वारदात में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह दोपहर में घर से शौच के लिए बाहर गयी थी। रास्ते में उसे गांव में ही रहने वाले बलभद्र सिंह और मनमोहन ने आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। पहले से परिचित होने की वजह से नाबालिग बलभद्र के घर के पास पहुंची ही थी, तभी आरोपियों ने नाबालिग को जबरदस्ती खींचकर घर के अंदर ले गए।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ हैवानियत करते हुए कई बार रेप किया। जब लड़की काफी देर तक घर वापस नहीं आई, तब परेशान परिजन उसे खोजने निकले। इसी बीच आरोपियों के घर के बाहर नाबालिग लड़की की चप्पल और चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा नही खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पीड़िता को आरोपियों से चंगुल से छुड़ाकर घर से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की वारदात के बाद दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गये थे। साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी मनमोहन सिंह को छिंदिया और बलभद्र सिंह को दर्रीपारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया है।

स्वास्थ मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल, खाट में गर्भवती महिला और पिकअप वाहन में शव ले जाने को मजबूर हैं लोग

स्वास्थ मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल, खाट में गर्भवती महिला और पिकअप वाहन में शव ले जाने को मजबूर हैं लोग

 मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घोर अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है जो सोशल मोडिया में जम कर वायरल हो रही है। जिसने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की तरफ से शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को पिकअप वाहन से अपने मृतक बेटे का शव ले जाना पड़ा।

बड़ी बात यह है कि यह पूरा मामला प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल के विधानसभा क्षेत्र का है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था देखी जा रही है । मृतक व्यक्ति के बुजुर्ग पिता पहले तो घटों बेटे का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में दोड़-भाग करते रहे फिर उसके बाद शव को ले जाने के लिए भी वाहन की व्यवस्था करने में परेशानी उठानी पड़ी।

इस मामले को लेकर कांग्रेस के जिला महामंत्री राजकुमार केशरवानी ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्षेत्र का विधायक प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री है, वहां शव वाहन जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।“
उन्होंने आगे कहा, “मंत्री जी ने पंद्रह दिनों में डॉक्टरों और सुविधाओं की व्यवस्था करने की बात कही थी, लेकिन ये सब खोखले वादे साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, और अब शवों के लिए भी वाहन नहीं हैं

इस मामले में जिले के स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस. सिंह टका सा जवाब देते हुए कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन यदि भविष्य में इस तरह की कोई स्थिति निर्मित होगी तो उसकी उचित व्यवस्था की जाएगी।

 छत्तीसगढ़ में IT और GST ने की छापेमार कार्रवाई,इनके ठिकानों पर दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम...

छत्तीसगढ़ में IT और GST ने की छापेमार कार्रवाई,इनके ठिकानों पर दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम...

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयकर विभाग ने छापा मारा है। मनेंद्रगढ़ में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मनेंद्रगढ़ के मित्तल कॉम्प्लेक्स में रायपुर के कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है।

10 माह पहले व्यवसायी के इन्हीं ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भी छापेमार कार्रवाई की थी। कारोबारी की ओर से एक ही पते पर चार फर्मों का संचालन करना पाया गया। इसमें करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ था। अधिकारियों ने फिलहाल कुछ बताने से इनकार किया है।

वही रायपुर में एक माइनिंग कंपनी के दफ्तर पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के शक में छापेमारी की गई है। कंपनी के दफ्तर में जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेंट्रल जीएसटी की टीम के अधिकारी चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, GST अफसरों को रायपुर के शंकर नगर VIP स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी में टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते सुबह GST की करीब 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की टीम माइनिंग कंपनी के दफ्तर में दबिश दी।

तहसीलदार को व्यापारी ने जड़ा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद …

तहसीलदार को व्यापारी ने जड़ा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद …

 मनेन्द्रगढ़ :- छत्तीसगढ़ में एक व्यापारी ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया, तहसील अतिक्रमण हटाने निकले तभी व्यापारी की किसी बात को लेकर तहसीलदार झड़प हो गयी ,मामला मनेन्द्रगढ़ का है। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक हफ्ते से मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी वे राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास तहसीलदार और व्यापारी नितिन अग्रवाल के बीच विवाद हो गया। दुकान के बाहर से सीमेंट सीट हटवाने को लेकर दोनों में बहस हुई। गाली-गलौज के बाद व्यापारी ने तहसीलदार काे थप्पड़ जड़ दिए।
तहसीलदार से मारपीट करने के दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी। फिलहाल, पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में लिया है। तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
वहीं नितिन अग्रवाल ने भी थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इसमें तहसीलदार यादवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया है कि, तहसीलदार ने आवेदक की संपत्ति को तोड़फोड़ कर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।

CG-ठंड की वजह से स्कूल के समय में हुआ बदलाव, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित

CG-ठंड की वजह से स्कूल के समय में हुआ बदलाव, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित

 मनेंद्रगढ़ चिरमिरी : छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जगहों पर शीत लहरी और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है।  मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली मं चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.30 बजे 3.30 बजे तक संचालित होगी।

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न

 मनेन्द्रगढ़ - छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स की निर्वाचित टीम के द्वारा मनेंद्रगढ़ नगर के आमाखेरवा रोड स्थित प्रगति पार्क मैदान में कोरिया एवं एमसीबी जिले के सभी व्यापारियों के लिए दीपावली मिलन समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया.कार्यक्रम में श्याम बिहारी कल आज और कल विषय पर एक व्यापारिक संवाद आयोजित किया गया. सर्वप्रथम संस्था के पंकज जैन संचेती, संजीव ताम्रकार, विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, गोपी अग्रवाल, दीपक गुप्ता, प्रदीप जैन राजेश अग्रवाल, रितेश जैन मंसूर मेमन आदि समस्त सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया इस अवसर पर गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा प्रत्याशी के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा किये गए वादों और उन पर हुए अमल के ऊपर समीक्षा की गई.

उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किये गए विकास कार्यों एवं आने वाले समय में नवीन विकास कार्यों की जानकारी दी गई. अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पाराडोल से जुड़ने वाली बहु प्रतीक्षित रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, इसके अलावा मनेंद्रगढ़ खडगवा एवं चिरमिरी को जोड़ने वाली साजा पहाड़ सड़क का चौड़ी कारण का कार्यअति शीघ्र प्रारंभ होगा, इस बाबत टेंडर भी हो चुका है. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्थानीय विधायक अपने कार्यों के प्रति बहुत ही सजग एवं जिम्मेदारी से नजर बनाए हुए हैं, निश्चित तौर आने वाले समय में मनेंद्रगढ़ नगर एवं विधानसभा विकास की नई गाथा लिखेगा. डीआरयूसी सी के पूर्व सदस्य मनीष अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ नगर में प्रदूषित जल सप्लाई हो रही है

इसके निवारण के लिए मनेंद्रगढ़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना शीघ्र कराई जाए. इसके अलावा मनेंद्रगढ़ और जिले के व्यापारियों को विगत कई वर्षों के जीएसटी से संबंधित चालान और उन पर अनाप-शनाप टैक्स एवं जुर्माना की राशि वसूली जा रही है इस संबंध में जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं अन्य कई विभाग के अधिकारियों को सही कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने की बात कही गई. उक्त कार्यक्रम मे एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्रों के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के जीवन पर शानदार एकांकी प्रस्तुत की गई. उक्त कार्यक्रम में विगत दिनों किये गए सेवा कार्यों के लिए कई समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ को वृद्धाश्रम संचालन हेतु, ग्रीन वैली को पर्यावरण संरक्षण हेतु सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ के अलावा बैकुंठपुर चिरमिरी, खडगंवा केल्हारी जनकपुर, लेदरी झगराखंड, खोंगापानी एवं अन्य स्थान के व्यापारीगण शामिल हुए.कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन रितेश जैन एवं मंसूर मेमन के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में एक और नवीन संस्था समर्पण का भी अनावरण किया गया है जो व्यापार के साथ समाज सेवा के कार्य करेगी, जिसमें मरीजों को कम लागत पर आवश्यक उपकरण जैसे स्टेरचर, व्हील चेयर, बेड,आदि भी उपलब्ध कराये जायेंगे.इस मौके पर नगर के कई व्यापारियों ने समर्पण को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया व कई उपकरण देने की घोषणा भी की.

आचार संहिता के बीच राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद

आचार संहिता के बीच राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :- छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर.जिले से दो मासूमों की मौत की खबर सामने आयी है, बच्चो की मौत तालाब में डूबने से हुई है. बता दे की दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

BREAKING: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा समितियों को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए 8 लाख रुपये

BREAKING: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा समितियों को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए 8 लाख रुपये

 मनेन्द्रगढ़  : मनेंद्रगढ़ में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल के जनंसपर्क निधि से दुर्गा पूजा समितियों को 20-20 हजार रुपये दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों को चंदे के एवज में जनसंपर्क निधि की राशि बांट दी है।

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष के नाम आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए 20, 20 हजार रुपये की राशि बांटकर कुल 8 लाख रुपये बांट दिए है।

Breaking : शराबी प्राचार्य निलंबित, नशे में अधिकारी और कर्मचारियों से की थी अभद्रता

Breaking : शराबी प्राचार्य निलंबित, नशे में अधिकारी और कर्मचारियों से की थी अभद्रता

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है

वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 
पुलिस की तीसरी आंख बंद, देख-रेख के अभाव में CCTV कैमरे हो रहे खराब, शहर के चौक चौराहों में लगे हैं कैमरे...

पुलिस की तीसरी आंख बंद, देख-रेख के अभाव में CCTV कैमरे हो रहे खराब, शहर के चौक चौराहों में लगे हैं कैमरे...

  मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ शहर में सुरक्षा और अपराध की रोकथाम करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस की तीसरी आंख यानी कि C.C.T.V. कैमरा लंबे समय से बंद पड़ी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे यह कैमरे बदहाल हालत में पड़े है। दरअसल अपराध की रोकथाम और अपराधियों को पकड़ने में सहूलियत के मकशद से  2014 में शहर के दीनदयाल चौक, भगत सिंह चौक,बस स्टैंड के साथ अन्य प्रमुख चौक चौराहों पर व्यापारियों और प्रशासन की संयुक्त प्रयास से  C.C.T.V. कैमरे लगवाए गये थे. 

 
Manendragarh News: मगर देख-रेख के अभाव में अधिकांश कैमरे बंद हो चुके है। इस संबंध में जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि शहर में लगे सभी कैमरों की जांच कराकर जल्द ठीक कराया जाएगा. साथ ही शहर के व्यापारों से आग्रह कर अपनी-अपनी दुकानों में C.C.T.V. कैमरे लगवाने की अपील की जाएगी अब देखना होगा कि वर्तमान स्थित में सबसे अधिक जरूरत के इन C.C.T.V. कैमरों को कब तक सुधार हो पाता है।
+ Load More