BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे और चाकू, ब्लड से सने कपड़े व चूड़ियां भी मिलीं

अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे और चाकू, ब्लड से सने कपड़े व चूड़ियां भी मिलीं
Share

 उत्तर प्रदेश। प्रयागराज स्थित माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे, चाकू और खून से सने कपड़े मिले हैं। अतीक के दफ्तर में खून से सनी चूड़ियां भी मिली हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का दफ्तर है। यह दफ्तर खंडहर हो चुका है। यहां सोमवार को यूपी पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। यहां खून के धब्बे दिखाई दिए। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पहले तल पर एक महिला की साड़ी पुलिस को मिले हैं। आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया।

जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बता दें कि चकिया कर्बला स्थित माफिया अतीक अहमद के इस दफ्तर को दो साल पहले योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया था। कार्यालय का कुछ हिस्सा बचा है, जबकि आधा से अधिक हिस्से को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। सोमवार को कार्यालय में खून के धब्बे देखे गए। इसके साथ ही खून से सना चाकू भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। छानबीन की तो दूसरे तल पर किचन में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। हीटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त था।


Share

Leave a Reply