BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीच बाजार दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई इलाकों में लगा कर्फ्यू

बीच बाजार दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई इलाकों में लगा कर्फ्यू
Share

गुवाहाटी। असम के हैलाकांडी में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक हैलाकांडी के एक स्थानीय बाजार में दो गुटों के बीच कुछ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई और देखते ही देखते बड़ी हिंसा हो गई। 

पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के बीच तनातनी में कई लोगों के साथ पुलिस जवानों को भी चोट पहुंची है। तनाव को देखते हुए हैलाकांडी के कुछ इलाकों में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। डीएम रोहन कुमार झा के मुताबिक सेरिस्पोर टी गार्डन, नारायणपुर, ईतरकांडी व चांदपुर गांव में पूरी तरह कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी या फिर कोविड मरीजों को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। 

कुछ इलाकों में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही, बैठक, सभा या रैलियों की मनाही है।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है, स्थिति की तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार यह आदेश पारित किया जाता है। यह सोमवार को रात दस बजे से लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा। हैलाकांडी के जिला विकास आयुक्त राणाजीत कुमार लसकर ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और सोमवार रात के बाद से कोई नई घटना नहीं हुई है।
 

Share

Leave a Reply