BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सनकी पति का खूनी खेल: पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 सनकी पति का खूनी खेल: पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
Share

  कटनी :  जिले के बरही थाना क्षेत्र में विवाह के कई वर्ष बीत जाने के बाद पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी वार कर मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गया। पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर में गहरे घाव किए जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतिका के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र के खितौली चौकी के ग्राम कुआं निवासी 35 वर्षीय सरमन भूमिया अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया का घरेलू विवाद हुआ था साथ ही दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनो के बीच बात विवाद इतना बड़ गया की दोनों के बीच कहा सुनी हुई।

विवाद के बीच सरमन ने अपनी पत्नी उर्मिला के ऊपर आक्रोशित होकर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आक्रोशित पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से दनादन वार किया। कुल्हाड़ी से गले में और सिर में महिला के गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घटना के कारण संपूर्ण क्षेत्र में सन्नाटे की स्थिति निर्मित है।


Share

Leave a Reply