BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जबरन क्वारंटाइन किए गए आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ा, पढ़ें पूरी खबर

जबरन क्वारंटाइन किए गए आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ा, पढ़ें पूरी खबर
Share

मुंबई | फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच करने गए पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटाइन हटा लिया है। तिवारी इस मामले की जांच करने मुंबई गए थे,जहां उन्हें बीएमसी ने क्वारंटाइन कर दिया था जिसे लेकर उच्चतम न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाई थी। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि बीएमसी ने उन्हें संदेश भेजकर क्वारंटाइन खत्म करने की सूचना दी है और वह आज पटना वापस लौट जाएंगे।

READ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थिति में पांच लड़कियों सहित तीन युवक गिरफ्तार

दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने बीएमसी को पत्र लिखकर एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन से मुक्त करने की बात कही थी। अब बीएमसी ने बिहार पुलिस मुख्यालय के इस पत्र का जवाब दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के रिक्वेस्ट लेटर पर बीएमसी ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति 7 दिनों के अंदर वापस मुंबई से जाता है, तो नियम के मुताबिक उसे छूट दी जा सकती है। ऐसे में विनय तिवारी को 8 अगस्त के पहले मुंबई से जाना होगा पर जाते समय सारे प्रिकॉशन लेने होंगे। विनय तिवारी जा सकते हैं, उन्हें आज या फिर कल तक पटना निकलना होगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि विनय तिवारी को अपने जाने का टिकट बीएमसी को दिखाना होगा।
 
 
सुशांत मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और उसने अभिनेता की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा, श्रुति मोदी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
 

Share

Leave a Reply