BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू...पढ़ें एग्जाम से जुड़े निर्देश

Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू...पढ़ें एग्जाम से जुड़े निर्देश
Share

  रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज से 10वीं की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी. छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 21 मार्च का तक चलेगी. पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी. CGBSE की ओर से सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा.

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी. सेंटर पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा. तय समय से देरी से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इस बार बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिस पर छात्रों के विषय संबंधी समाधान और तनाव से निपटने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

बिना हाॅल टिकट के उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी

इस बात का ध्यान रखें कि बिना हाॅल टिकट के उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में छात्र आज ही बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड संभाल कर रख लें, जैसे कि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशान न हो. छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है. इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 मार्च को समाप्त होगी.एग्जाम हाॅल में सभी छात्रों को बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर नहीं जा सकते हैं. इन चीजों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं अगर कोई भी छात्र नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा और आगे की परीक्षा से भी उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा


Share

Leave a Reply