BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जारी की नई गाईड लाईन, जाने पूरी खबर

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जारी की नई गाईड लाईन, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | अब मुख्य परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं 32 पृष्ठ का होगा

हायर सेकेण्डरी परीक्षा में गणित एवं भौतिक रसायन के लिए 40 पृष्ठ की होगी उत्तरपुस्तिका
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के लिए होने वाली परीक्षा हेतु उत्तरपुस्तिकाएं के पृष्ठ को बढ़ाए जाने का फैसला किया है। 
शिक्षा मंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय के संबंध में मंडल के सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2020 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं 32 पृष्ठ का बनवाए जाने की निर्णय लिया गया है इसके अतिरिक्त हायर सेकेण्डरी परीक्षा में गणित एवं भौतिक शास्त्र के लिए 40 पृष्ठ की उत्तरपुस्तिकाएं छात्रों को प्रदान की जावेगी। गत वर्ष परीक्षा में छात्रों द्वारा लिखी गई उत्तरपुस्तिकाएं के परीक्षण उपरांत यह निर्णय लिया गया है। उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ में छात्रों के रोल नंबर, विषय एवं अन्य जानकारी तथा पृष्ठ दो पर निर्देश मुद्रित होंगे। इस प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में गणित एवं भौतिक शास्त्र विषयों के लिए छात्रों को लिखने के लिए 38 पृष्ठ तथा शेष परीक्षाओं में 30 पृष्ठ उपलब्ध होंगे। उपरोक्त उत्तरपुस्तिकाओं के अतिरिक्त छात्रों को पूरक उत्तरपुस्तिका प्रदान नहीं की जाएगी। मंडल ने छात्रों से अपील की है कि उपरोक्तनुसार उत्तरपुस्तिकाओं के पृष्ठों को ध्यान में रखकर उत्तरपुस्तिका में उत्तर लिखें, ताकि उन्हें उत्तरपुस्तिका की पृष्ठों की कमी महसूस न हो।
 

Share

Leave a Reply