नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रेलवे ट्रैक पर मिला डिप्टी चेयरमैन का शव, बरामद हुआ सुसाइड नोट

 रेलवे ट्रैक पर मिला डिप्टी चेयरमैन का शव, बरामद हुआ सुसाइड नोट
Share

बेंगलुरु। कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मे गौड़ा मंगलवार तड़के कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर मृत मिले। पुलिस सूत्रों को उनके आत्महत्या करने का संदेह है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता धर्मे गोड़ा (64) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके भाई एस. एल. भोजे गौड़ा भी एमएलसी हैं।

सूत्रों के अनुसार गौड़ा अपनी निजी कार में सखारयापत्तना स्थित फार्महाउस से कल शाम को घर के लिए निकले थे, लेकिन पहुंचे नहीं और इसके बाद उनके परिवार तथा स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने चालक से कहा था कि वह किसी से बात करने जा रहे हैं और वह थोड़ी दूर ही रुक जाए। एक `सुसाइड नोट` भी बरामद हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव को शिमोगा के मेकगैन अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने घटना पर स्तब्धता जाहिर करते हुए, इसे ``दुर्भाग्यपूर्ण`` करार दिया। उन्होंने विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक संचालन के लिए एमएलसी की सराहना की।

जद (एस) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने भी ट्वीट कर धर्मे गौड़ा के निधन पर स्तब्धता जाहिर की और उन्हें एक सभ्य राजनेता के तौर पर याद किया।

देवगौड़ा ने कहा कि धर्मे गौड़ा के निधन से राज्य को क्षति पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी धर्मे गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने भाई की तरह बताया। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ``उनके निधन से मुझे सदमा पहुंचा है। वह एक ईमानदार राजनेता थे।
 

Share

Leave a Reply