सेक्स रैकेट : शहर के इस स्पा सेंटर में हुआ देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 महिलाओं समेत 8 लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम (हरियाणा) | हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है |
पढ़ें : SEX REAKET: भोजनालय की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, मर्डर केस से जुड़ा यह मामला
जानकारी के अनुसार स्पा और मसाज सेंटर से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को 7 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार किए गए लोगों पर अनैतिक तस्करी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है |
पढ़ें : बड़ी खबर: यहां 2 गोरिल्ला पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खांसी होने पर कराया गया था कोरोना टेस्ट
मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने एक आदमी को ग्राहक के रूप में सोमवार को स्पा का दौरा करने भेजा और पाया कि स्पा में काम करने वाली महिलाएं देह व्यापार में शामिल हैं | इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया | अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 और सुशांत लोक पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने फिर सुशांत लोक में सी-ब्लॉक स्थित ए-वन स्पा एंड मसाज सेंटर पर छापा मारा और 8 लोगों को गिरफ्तार किया |
पढ़ें : बड़ी खबर: 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, दुकानदार ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ‘पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट में लिप्त थे | पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के सत्यवीर के रूप में पहचाने गए एक पुरुष प्रबंधक और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.’ पुलिस ने कहा, ‘छापे के समय, स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे |







.jpeg)












