BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी में मजार के अन्दर चलाया जा रहा था देह व्यापार, मजार का बाबा गिरफ्तार
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है | राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार में देह व्यापार चलाये जाने की खबर मिली है | जानकारी के अनुसार लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के संचालक काले बाबा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है |
आरोप है कि काले बाबा इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था | इलाके के लोगों ने एक महिला और पुरुष को मजार के अंदर बने कमरे से आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़कर काले बाबा की करतूत को उजागर किया है | इसके बाद बाबा की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया है |

जाने क्या है पूरा मामला :-
जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के अंदर कुछ दिनों से गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी। शक होने पर भारी मात्रा में इलाके के लोग अचानक मजार के अंदर घुस गए। मजार के अन्दर बने कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।
पढ़ें : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल
पूछताछ में काले बाबा ने बताया कि वह महिलाओं का इलाज करता था। बाबा शरीर पर सफेद दाग, बच्चे न होने की समस्या के इलाज का दावा कर महिलाओं को फंसाता था | एसीपी आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।








.jpeg)












