लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके

घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
Share

आजकल बॉडी वॉश काफी चलन में है क्योंकि यह साबुन की तुलना में त्वचा पर हार्श नहीं होता और गहराई से साफ करने के साथ-साथ त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। वैसे तो आजकल मार्केट में कई तरह के बॉडी वॉश मौजूद है, लेकिन अगर आप बिना पैसे खर्च किए बॉडी वॉश चाहते हैं तो आप इसे खुद ही घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए फिर आज चार तरह के बॉडी वॉश बनाने के तरीके जानते हैं।

तैलीय त्वचा के लिए बेहतरीन है यह बॉडी वॉश 

सामग्री: आधा कप लिक्विड कैस्टाइल साबुन, दो बड़ी चम्मच शुद्ध नारियल का तेल, दो बड़ी चमम्च ग्लिसरीन, एक बड़ी चम्मच जैतून का तेल, एक बड़ी चम्मच विटामिन-श्व का तेल और किसी भी खट्टे फल से बने एसेंशियल ऑयल की 20-30 बूंदें। बॉडी वॉश बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरे में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिला लें, फिर इस मिश्रण को पंप डिस्पेंसर वाली बोतल में डालें। बस बॉडी वॉश तैयार है। शेल्फ लाइफ: दो साल।

रूखे प्रकार की त्वचा के लिए बॉडी वॉश

सामग्री: आधा कप बिना चीनी वाला नारियल का दूध, ढाई कप बिना गंध वाला लिक्विड कैस्टाइल साबुन, तीन चम्मच जोजोबा ऑयल, दो चम्मच ग्लिसरीन, एक छोटा चम्मच कच्चा शहद और पांच बूंद टी ट्री एसेंशियल ऑयल। बॉडी वॉश बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरे में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिला लें, फिर इस मिश्रण को किसी बोतल मंट डालें। इस्तेमाल के लिए बॉडी वॉश को स्नान स्पंज पर डालकर इस्तेमाल करें। शेल्फ लाइफ: एक साल।

मिश्रित त्वचा के लिए बॉडी वॉश

सामग्री: डेढ़ कप लिक्विड कैस्टाइल साबुन, चार चम्मच ग्लिसरीन, 10 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल और 10 बूंद इलंग-इलंग एसेंशियल ऑयल। बॉडी वॉश बनाने का तरीका: सबसे पहले एक पंप वाली डिस्पेंसर बोतल में लिक्विड कैस्टाइल साबुन और ग्लिसरीन डालें, फिर इसमें दोनों एसेंशियल ऑयल डालकर बोतल को अच्छे से हिलाएं और इसका बतौर बॉडी वॉश इस्तेमाल करें। शेल्फ लाइफ: इस बॉडी वॉश की शेल्फ लाइफ एक साल है।

संवेदनशील त्वचा के लिए बॉडी वॉश

सामग्री: आधा कप लिक्विड कैस्टाइल साबुन, आधा कप कच्चा शहद, दो बड़ी चम्मच अरंडी का तेल, दो बड़ी चम्मच जैतून का तेल और 10 बूंदे आपके पंसदीदा एसेंशियल ऑयल की। बॉडी वॉश बनाने का तरीका: सबसे पहले एक बोतल में लिक्विड कैस्टाइल साबुन डालें, फिर इसमें बाकि की सारी सामग्रियों को डालकर बोतल को अच्छे से हिलाएं। इसके बाद यह बॉडी वॉश तैयार है। शेल्फ लाइफ: यह बॉडी वॉश दो साल तक चल सकता है।
 


Share

Leave a Reply