लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

खांसी को पल में खत्म करेगा उबला हुआ संतरा, ऐसे करें इस्तेमाल

खांसी को पल में खत्म करेगा उबला हुआ संतरा, ऐसे करें इस्तेमाल
Share

सर्दियों के मौसम सर्दी की खांसी एक ऐसी समस्या है, जो बड़े से लेकर बच्चों तक को परेशान करती है. सर्दी से गले की खराश, छाती में जलन और दर्द, गले में दर्द, कफ समेत कई ऐसी समस्या होती है जिससे सेहत को काफी नुकसान होता है. कई बार अधिक सर्दी होने से कारण चिड़चिड़ापन, बैचेनी जैसी समस्या भी हो सकती है.
सर्दियों में कभी-कभार खांसी होना एक आम समस्या है, लेकिन लगातार खांसी के बने रहने से स्वास्थ्य को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं. खांसी के कई तरह की दवा, कफ सिरप और इंजेक्शन लिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खांसी को आप सिर्फ और सिर्फ एक ही दिन में छूमंतर कर सकते हैं.
जी हां, एक संतरे के इस्तेमाल से खांसी को पल में दूर भगाया जा सकता है. संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. संतरे में पेक्टिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है. तो आइए आज जानते हैं इस मौसम में कैसे संतरे से खांसी को कुछ ही पलों में भगाया जा सकता है.
खांसी में ऐसे करें संतरे का इस्तेमाल
- एक कटोरी में थोड़ा सा पानी और नमक लेकर इसे अच्छे से मिलाएं.- अब इस पानी में एक संतरे को लगभग आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें.
- इसके बाद संतरे को पानी से निकाले और ऊपर के एक हिस्से को टोपी की तरह काट लें.
- इसके बाद संतरे के ऊपरी हिस्से (गूदे यानी पल्प वाले हिस्से में) में कई सारे छेद करें.
- अब इस छेद में थोड़ा सा नमक डालकर संतरे को काटे हुए हिस्से से ढककर स्टीम कीजिए.
- संतरे को 10 से 20 मिनट तक स्टीम कीजिए, इसके बाद इसे गर्मा-गर्म खाएं.
खांसी में कैसे है फायदेमंद?
संतरे को ज्यादा तापमान पर पकाने से विटामिन सी की मात्रा कम हो जाती है और संतरे में मौजूद एल्बिडो के मौजूद तत्व खांसी को ठीक करने में मदद करते हैं. इस तरह से संतरा पकाने से बायोफ्लैवोनॉइड छिलके से पल्प में घुल जाते हैं और खांसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं.
 


Share

Leave a Reply