बोल्ड गर्ल ईशा गुप्ता ने एकबार फिर बरपाया अपने हुश्न का कहर, लहंगा चोली में देख कर आहे भर रहे फैंस
Esha Gupta bold look बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल ईशा गुप्ता ने अपने नए फोटोशूट की तसवीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर अपने हर नए पोस्ट के साथ फैंस की धड़कने तेज करने वाली इस एक्ट्रेस का नया लुक भी बेहद पसंद आ रहा।

ईशा गुप्ता नए फोटोशूट में ट्रेडिशनल आउटफिट लहंगा चोली में भी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। बीड्स टस्सल से सजे इस पेस्टल शेड ड्रेस में ईशा की खूबसूरती और निखर कर आ रही है।

ईशा गुप्ता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए, एक शायराना अंदाज में कैपशन भी लिखा है, ईशा ने लिखा है, Something new Something borrowed Something BLUE

बता दें ईशा के इस फोटोशूट में उनकी ड्रेस को डिजाइन किया है aditi gupta ने। ईशा के इस लुक के लिए फैन्स उन्हें उनका फेवरेट फोटोशूट बता रहे हैं।

आने वाले फेस्टिव सीजन में ईशा गुप्ता के ये ट्रेडिशनल लुक गर्ल्स के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज हैं। ईशा गुप्ता ने अपने इस शूट का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह इठलाती हुईं अपनी अदाएं बिखेर रही हैं। हाउस ऑफ सूर्या द्वारा सेट किए गए इस पेस्टल में भी ईशा गुप्ता बेमिसाल दिखीं थीं।








.jpeg)












