बॉलीवुड की अभिनेत्री दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, ये रखे हैं नाम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा, जिन्होंने ने हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ट्विन्स बच्चों के जन्म से बेहद खुश प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) और उनके पति जेन ने अपनी खुशियों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया गया है।
प्रीटी जिंटा शादी के पांच सालों तक ‘मॉं’ नहीं बन पाई थी, लेकिन अब दोहरी खुशियों के साथ प्रीटी की इच्छा पूरी हो गई है। इसके लिए प्रीटी और उनके पति जेन ने भगवान को धन्यवाद दिया है। प्रीटी ने लिखा है कि भगवान की कृपा और आर्शीवाद से अब उनका परिवार दोनों बच्चों के आने से पूरा हो गया है।
नाम के अनुरुप ही अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से अलग पहचान बनाने वाली प्रीटी जिंटा को बबली एक्ट्रेस और डिम्पल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। भले ही प्रीटी गिनती की फिल्मों में आई, लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली थी।
शादी के बाद ‘मॉं’ नहीं बन पाने पर उन्होंने 34 बच्चों को गोद ले रखा था, जिनकी बेहतर परवरिश में पति—पत्नी ने कभी किसी तरह की कमी नहीं की। अब जुड़वा बच्चों के साथ उन बच्चों का पालन—पोषण चलता रहेगा।
बता दें कि ये जुड़वां बच्चे सेरोगेसी से हुए हैं जिसमें से एक लड़का है और एक लड़की. सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रीति जिंटा ने दोनों के नाम की भी घोषणा कर दी है. बता दें कि कपल ने बेटे का नाम जय और बेटी का जिया रखा है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और जीन गुडइनफ (Gena Goodenough) ने अपनी सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है-"सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक खास खबर शेयर करना चाहती हूं. जीन और मैं बहुत खुश हैं यह हमारे लिए सबसे खास पल है. हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत करते हैं. हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे किराएदार को दिल से धन्यवाद. जीन, प्रीति, जय और जिया.'
Hi everyone, I wanted to share our amazing news with all of you today. Gene & I are overjoyed & our hearts are filled with so much gratitude & with so much love as we welcome our twins Jai Zinta Goodenough & Gia Zinta Goodenough into our family. pic.twitter.com/wknLAJd1bL
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) November 18, 2021







.jpeg)












