BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बॉलीवुड को लगा एक और झटका : जानी-मानी अभिनेत्री कुमकुम का लम्बी बीमारी के बाद 86 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड को लगा एक और झटका : जानी-मानी अभिनेत्री कुमकुम का लम्बी बीमारी के बाद 86 साल की उम्र में निधन
Share

मुंबई | अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रहीं कुममुम का लम्बी बीमारी के बाद मुम्बई के बांद्रा स्थित घर में निधन हो गया | वे 86 साल की थीं और उनका असली नाम जेबुनिस्सा था |

पढ़ें : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल: थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल का जारी हुआ तबादला

 

परिवार के एक करीबी ने बताया कि घर पर रहकर ही वे उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज करा रही थीं और आज सुबह 11.00 बजे के करीब उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया | कुमकुम अपने दौर के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था और वो 100 से भी अधिक फिल्मों में नजर आईं 

 
 

बिहार के हुसैनाबाद में जन्मी कुमकम ने 'मदर इंडिया', 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे', 'सन ऑफ इंडिया', 'कोहिनूर', 'नया दौर', 'दो आंखें बाहर हाथ, 'बसंत बहार', 'उजाला', 'एक सपेरा, एक लुटेरा', 'राजा और रंक', 'आंखें', 'गंगा की लहरें', 'गीत', 'ललकार', 'एक कंवारा, एक कंवारी', 'जलते बदन', 'किंग कॉन्ग' जैसी फिल्मों में अभिनय किया|
 
पढ़ें : प्रदेश में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, रायपुर से 39 सहित प्रदेश में कुल 64 नए मामले

 
गौरतलब है कि कुमकुम जाने-माने निर्देशक गुरू दत्त की खोज थीं. गुरू दत्त उन दिनों फिल्म 'आर पार' बना रहे थे, जिसका मशहूर गाना 'कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर' वो किसी स्थापित हीरोइन पर फिल्माना चाह रहे थे, मगर कहा जाता है कि उस वक्त कोई भी हीरोइन फिल्म के महज एक गाने में अभिनय करने के लिए राजी नहीं हुई | बाद में गुरू दत्त ने इस गाने को कुमकुम पर फिल्माया जो काफी हिट साबित हुआ | बाद में कुमकुम गुरू दत्त की फिल्म 'प्यासा' में भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं थीं |

 


Share

Leave a Reply