BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बॉलीवुड संगीतकार व गायक वाजिद खान का निधन, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड संगीतकार व गायक वाजिद खान का निधन, पढ़ें पूरी खबर
Share

मुंबई। बॉलीवुड संगीतकार व गायक वाजिद खान का सोमवार तड़के निधन हो गया। संगीत की दुनिया में साजिद-वाजिद की प्रसिद्ध जोड़ी में से एक वाजिद के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए गायक सोनू निगम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा, मेरे भाई वाजिद अब हमारे बीच में नहीं रहे।
 
मृत्यु के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अपुष्ट रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि कलाकार कोविड-19 से पीडि़त थे। दूसरी ओर फिल्मबीट डॉट कॉम ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, वाजिद पिछले कुछ सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह वेंटिलेटर पर थे।

वहीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्द चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।

गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट किया, ये चौंकाने वाली खबर है अविश्वसनीय! वाजिद खान चले गएज्ज्क्या हो रहा है! दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं। गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया: वाजिद खान जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमेशा उन्हें मुस्कुराते हुए और अपने आस-पास खुशी बिखेरते देखा है। संगीत उद्योग को भारी नुकसान हुआ है।

साजिद-वाजिद ने हाल ही में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाने तैयार किए, जिनमें से एक प्यार करोना था। सभी लोगों को कोरोनावायरस महामारी से लडऩे के लिए प्रेरित करने को लेकर यह पॉप एंथम (गाना) बनाया गया था। अप्रैल में रिलीज हुए इस गाने को सलमान ने गाया है।

संगीतकारों की जोड़ी ने हाल ही में सलमान के ईद विशेष गीत भाई-भाई की रचना भी की थी। इसमें सांप्रदायिक सद्भाव की बात की गई है। साजिद-वाजिद अक्सर सलमान खान के लिए कम्पोजर के रूप में सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में सलमान की सुपरहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपनी शुरुआत की थी।

Share

Leave a Reply