BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द करेंगे दो बड़ी मेगा बजट फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द करेंगे दो बड़ी मेगा बजट फिल्म का ऐलान
Share

 मुंबई: बॉलीवुड एक्टर दबंग खान याने सलमान खान ने ईद के मौके पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) रिलीज किया था| लेकिन क्रिटिक्स ने  इस फिल्म को लगातार निगेटिव रिव्यू दिये . कमाल आर खान ने तो सलमान के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. बावजूद इसके ओटीटी पर फिल्म देखी जा रही और सलमान के फैंस सराहना भी कर रहे हैं| इसी बीच सलमान ने अपनी दो बड़ी मेगा बजट फिल्म का ऐलान करने का फैसला कर लिया है, खबरों के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शूटिंग भी शुरू हो जाएगी|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान  तमिल एक्टर थालापति विजय की  फिल्म ‘मास्टर’ के हिंदी वर्जन पर काम कर रहे हैं, इस साल रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद एक्टर इस पर रीमेक बनाना चाह रहे हैं| अगर यह फिल्म बनाने की सलमान खान की चाहत पूरी होती है तो सलमान के फैंस उन्हें ‘मास्टर’ के रोल में देख पाएंगे| इसके अलावा एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म पर भी काम करने वाले हैं|

खबरों की माने तो सलमान खान ने साउथ सुपर स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म 'खिलाड़ी'  के हिंदी रीमेक की राइट्स खरीद लिए है|  फिल्म को रमेश वर्मा ने डायरेक्ट किया है, हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया| एक्शन-एंटरटेनर से भरे इस टीज़र पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है| रिपोर्ट की माने तो सलमान खान को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है, एक्टर ने फिल्म के निर्देशक रमेश वर्मा के सामने इसे हिंदी में भी निर्देशित करने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म निर्माता ने प्रस्ताव को माना है या नहीं|
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’, ‘कभी ईद कभी दीवाली’, ‘किक 2’ जैसी 6 फिल्में आने वाली हैं. इसके अलावा सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में भी अपने जबरदस्त अंदाज में फैंस का मनोरंजन करते दिखने वाले हैं|

 

Share

Leave a Reply