BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू, कई ट्रेनों में सीटें फुल

एक जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू, कई ट्रेनों में सीटें फुल
Share

नईदिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को लेकर किए गए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद 1 जून से चलने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग आज आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं और रिग्रेट का ऑप्शन आ रहा है। हालांकि, रेलवे ने 200 ट्रेनों की बुकिंग शुरू होने की बात की गई थी, लेकिन वेबसाइट पर सारी ट्रेनें नहीं दिखाई पड़ रही हैं। शुरुआती आधे घंटे में दिल्ली पीआरएस से 22 हजार, मुंबई पीआरएस से 25000, चेन्नै पीआरएस से 12000 टिकट जेनरेट हुए हैं, जबकि कलकत्ता पीआरएस का आंकड़ा नहीं मिल पाया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जारी लिस्ट में से कई ट्रेनें तो दिखाई दे रही थीं, लेकिन कई नहीं दिखाई दे रही थीं। ऐसे में बुकिंग करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लॉकडाउन 4.0 जारी है और इसी बीच रेलवे ने बुधवार को 100 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन की लिस्ट जारी की, जो 1 जून से चलेंगी। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे पहले जारी एक बयान में रेलवे ने कहा था कि ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। इन ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी, दोनों तरह के कोच होंगे जो पूरी तरह रिजर्व्ड होंगे। यानी इन ट्रेनों में कोई भी कोच अनरिजर्व्ड नहीं होगा। इन ट्रेनों का किराया साामन्य होगा।

Share

Leave a Reply