नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने अपने महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई, जाने पूरी खबर

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने अपने महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर । रायपुर नगर निगम में आज होने वाले महापौर चुनाव के ठीक पहले भाजपा नेता सूर्यकांत राठौर की आपत्ति खारिज हो गई। इसके साथ ही महापौर पद के लिए कांग्रेस-भाजपा की ओर से पांच दावेदारों के नामांकन पत्र जमा हुए और इसकी जांच पड़ताल के बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय दिया गया है। दोपहर 2.30 बजे से महापौर पद के लिए मतदान प्रारंभ होगा और दोपहर 3.30 बजे तक मतदान होगा।

रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आज सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। सुबह कांग्रेस पार्षद दल जब यहां पहुंचा तो राजनीतिक माहौल और रोमांचक हो गया। दोपहर 12 बजे तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि कांग्रेस की ओर से महापौर पद का प्रत्याशी कौन होगा। एक निजी होटल में चाय-नाश्ते के बाद पहुंचे कांग्रेस पार्षदों को वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में रखा गया था। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के साथ ही अन्य नेता पार्षदों को एकजुट रखे हुए थे। इसके बाद निगम के सभाकक्ष में सभी निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद निगम सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भारतीदासन की उपस्थिति में कांग्रेस नेता सूर्यकांत राठौर की आपत्ति पढ़ी गई और नियम-कानूनों का हवाला देते हुए उनकी आपत्ति खारिज कर महापौर चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। इस दौरान कांग्रेस की ओर से एजाज ढेबर ने महापौर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से मृत्युंजय दुबे, मीनल चौबे, प्रमोद साहू तथा सूर्यकांत राठौर ने महापौर पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। कलेक्टर श्री भारतीदासन ने सभी नामांकन पत्रों के सही पाए जाने की घोषणा करते हुए नाम वापसी के लिए दोपहर 2 बजे तक समय तय किया। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मतदान कराए जाने का ऐलान किया। समाचार लिखे जाने तक निगम मुख्यालय में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डटे हुए थे। 
 
ऐन वक्त पर लिया नाम वापस :
इधर नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा की ओर से महापौर पद की दावेदारी करने वाले तीन पार्षदों ने ऐन वक्त पर अपना नाम वापस ले लिया। कलेक्टर श्री भारतीदासन ने दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का समय तय किया था। दोपहर 2 बजने के ठीक पूर्व भाजपा की मीनल चौबे, सूर्यकांत राठौर और प्रमोद साहू ने अपना-अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह महापौर पद के लिए अब कांग्रेस की ओर से एजाज ढेबर और भाजपा की ओर से मृत्युंजय दुबे के बीच सीधा मुकाबला होगा। हालांकि जानकारों की माने तो बहुमत के आधार पर एजाज ढेबर का जीतना तय माना जा रहा है। हालांकि राजनीतिक समीकरण कब बिगड़ जाए और पासा कब पलट जाए, यह कहना भी मुश्किल है। 
 

Share

Leave a Reply