BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : उदयपुर में हुए हत्या कांड के दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार, उदयपुर में इंटरनेट हुआ बंद

BIG BREAKING : उदयपुर में हुए हत्या कांड के दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार, उदयपुर में इंटरनेट हुआ बंद
Share

उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन की वजह से दिनदहाड़े कन्हैयालाल नाम के एक टेलर का गला रेत दिया गया है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि 17 जून को ही आरोपियों ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह कन्हैयालाल की हत्या कर देंगे। उन्होंने बकायदा इसका वीडियो भी जारी किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। ऐसे में राजस्थान पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने तत्काल आगामी आदेश तक इंटरनेट बंद (Internet shutdown) करवा दिया.

पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. एडीजी (एल एंड ऑर्डर) ने कहा कि सभी एसपी और आईजी को राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया गया है. हम आगे के निर्णय लेने के लिए कानून व्यवस्था की स्थिति का आंकलन कर रहे हैं. 600 अतिरिक्त पुलिस बल को उदयपुर भेजा है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. कर्फ्यू लगाने को लेकर फैसला स्थिति को देखकर लिया जाएगा. अभी डेड बॉडी वहीं लोकेशन पर है. ये जनता को उत्तेजित करने वाली घटना है. वीडियो के वायरल होने से मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया. पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में गश्त बढ़ाने, अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा फील्ड में उतरने के लिए कहा है. रात तक और फोर्स भी भेजी जाएगी.

इस पूरे मामले की शुरुआत करीब एक पखवाड़े पहले हुई, जब कन्हैयालाल ने पैगंबर में मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट किया था। हालांकि, परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि विवादित पोस्ट को कन्हैया के 8 साल के बेटे ने कुछ वॉट्सऐप ग्रुप में गलती से भेज दिया था।

इसके बाद से ही कन्हैयालाल कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गया था। बताया जा रहा है कि 17 जून को रियाज ने एक वीडियो जारी करके कन्हैया के कत्ल की धमकी दी धी। इसके बाद कन्हैया ने पुलिस से शिकायत भी की थी। वहीं, कुछ लोगों का यह भी दावा है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने भी कन्हैया के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।


Share

Leave a Reply