करोड़ों की लौह सामग्री खरीदी और विक्रेता को दिया फर्जी चेक, मामला दर्ज
रायपुर | करोड़ों रूपये की रा मटेरियल लोहे की खरीददारी में आए दिन मॉल के भुगतान को लेकर हेराफेरी होती रहती है। अक्सर खरीददार विक्रेता को बैंक में फर्जी चेक के जरिये भुगतान कर धोखाधड़ी करता है। ऐसा ही एक मामला गणपति वर्कस प्रा. लि. के डायरेक्टर आशीष गुप्ता एवं सुनील गुप्ता के खिलाफ प्रकाश इंडस्ट्रीज गोगांव के निदेशक नंद किशोर अग्रवाल पिता मुरारी लाल अग्रवाल ने गुढिय़ारी थाने में दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त नंदकिशोर अग्रवाल को गणपति वर्कस के निदेशक आशीष गुप्ता एवं सुनील कुमार गुप्ता द्वारा जीआईवायर राड एवं अन्य माल खरीदी का भुगतान 2 करोड़ 70 लाख रूपये का एवं 8889790 रूपये का चेक प्रार्थी के पक्ष में दिया गया था। जिसे प्रस्तुत करने पर उक्त चेक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। उक्त मामले में गुढिय़ारी थाने में आशीष गुप्ता एवं सुनील गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












