बिना बताए रिश्तेदारी में जाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या...
बल्देवगढ़ : थानांतर्गत ग्राम बनपुरा में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम वैसा बनपुरा में गांव के ही बृजभान यादव ने बनपुरा गांव की पार्वती पत्नी रघुवीर पाल (45) निवासी बनपुरा के साथ मार पीट कर दी जिससे महिला के सर में गंभीर चोटें आई और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं मांजना चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि आरेापी वृगभान यादव ने पूछताछ में बताया कि उसका महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला बिना बताए अपने किसी संबंधी के यहां शादी के निमंत्रण में चली गई। जिससे वृगभान को काफी गुस्सा आया और महिला से लौटते समय गांव के ही स्कूल के पास काफी कहा सुनी हो गई। वृगभान ने महिला के साथ लात घूंसों से मारपीट कर दी जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई एवं महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।







.jpeg)












