गर्लफ्रेंड से पंगा ब्वॉयफ्रेंड को पड़ा काफी महंगा, गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद बॉस से कर दी बॉयफ्रेंड की चुगली
कोरोना की वजह से सबकी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आए हैं. एक ऐसा ही अहम बदलाव है ऑफिस के बजाय घर से काम करना. वर्क फ्रॉम होम में कुछ लोगों को तो दिक्कत हो रही हैं, जबकि कुछ लोग स्मार्टली काम करके इसे एंजॉय भी कर रहे हैं. एक शख्स ऐसा ही कर रहा था और उसकी ज़िंदगी सुकून से चल भी रही थी. इसी बीच एक दिन उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया. इस झगड़े की जितनी बड़ी कीमत इस शख्स को चुकानी पड़ी, उतनी तो इसने सोची भी नहीं होगी.
एक ही कंपनी में काम करने वाले गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड अक्सर एक दूसरे से अपने काम को लेकर बातचीत करते ही थे. इसी बीच उस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को काम जल्दी खत्म करने के कुछ स्मार्ट हैक्स बताए थे. उसे क्या पता था कि एक दिन यही हैक्स उस पर भारी पड़ जाएंगे. कुछ ही घंटों में काम निपटा लेने की उसकी आदत गर्लफ्रेंड के अलावा किसी को नहीं पता थी. जब दोनों का ब्रेक अप हुआ तो गर्लफ्रेंड ने उसकी ये कहानी पूरे ऑफिस को सुना दी.
लड़की ने किया सॉलिड बदला
इस शख्स ने रेडिट पर अपनी कहानी बताते हुए लिखा है कि कभी भी किसी को अपने सीक्रेट नहीं बताने चाहिए, वरना ऐसा हो सकता है जो उसके साथ हुआ. वो अपने काम को कुछ सॉफ्टवेयर्स और कैलकुलेशन हैक्स के ज़रिये लगभग 2 घंटे में ही खत्म कर देता था. बाकी के वक्त वो दूसरे काम करता रहता था. उसकी गर्लफ्रेंड को ये बातें पता थीं. जब दोनों का ब्रेक अप हुआ तो उसने लैपटॉप के स्क्रीनशॉट्स लेकर बॉस से लेकर HR तक को भेज दिए. जब ब्वॉयफ्रेंड की पेशी हुई, तब उसे पता चला कि वाकई किसका काम है?
स्मार्टनेस बन गई मुसीबत
खुद लड़के ने बताया है कि वो सुबह 8 बजे काम के लिए बैठता था और डेटाबेस के साथ कैलकुलेशन के ज़रिये वो अपने काम को बेहद आसान कर लेता था. एक ही कंपनी में काम करने के चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ये सब बताया. जब गर्लफ्रेंड ने ये बात बॉस को बताई तो पता चला कि उस शख्स ने दिन में सिर्फ 2 घंटे ही काम किया है. इसके अलावा बाकी वक्त वो मीम्स देखता रहा और शॉपिंग करता रहा. गनीमत ये रही कि ब्वॉयफ्रेंड की नौकरी जाते-जाते बच गई. वो बात अलग है कि उसने कसम खा ली कि वो अपने हैक्स कभी किसी को नहीं बताएगा. इस कहानी को सोशल मीडिया पर जो भी पढ़ रहा है, वो हंसने के अलावा ये सबक भी सीख रहा है कि राज़ को राज़ ही रहने देने में भलाई है. वरना भारी मुसीबत हो सकती है.







.jpeg)












