प्रेमी ने प्रेमिका कि हत्या ..पुलिस जाँच में जुटी
बिहार : बिहार के बेतिया में हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका को उसी के दुपट्टे का फंदा उसके गले में डालकर हत्या कर दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के मंझरिया पंचायत के एक गांव की है। जहाँ एक ग्रामीण की 18 वर्षीय बेटी अपने घर मे सोई हुई थी। रात में ही उसका प्रेमी विशाल कुमार यादव खिड़की के रास्ते घर मे घुस गया। विशाल ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद उसकी हत्या दुपट्टा से गले मे फंदा लगाकर कर दी। घटना के तुरंत बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया ।
घटना की सुचना मिलते ही गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, एसआई महेश प्रसाद, इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव तथा डीएसपी कुंदन कुमार दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस प्रशासन व डीएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है







.jpeg)












