BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIRAL VIDEO : इस न्यूज़ चैनेल के न्यूज एंकर को लाइव शो के दौरान बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, विडियो हो रहा तेजी से वायरल, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : इस न्यूज़ चैनेल के न्यूज एंकर को लाइव शो के दौरान बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, विडियो हो रहा तेजी से वायरल, देखें विडियो
Share

नई दिल्ली | आपने वो फेमस गीत तो सुना ही होगा, जब प्यार किया तो डरना क्या! दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनके अंदर अपने प्यार को सबके सामने कबूल करने की हिम्मत होती है. प्यार करना आसान है मगर सबके सामने अपनाना मुश्किल है. मगर अमेरिका के सैनफ्रांसिसको की एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी न्यूज एंकर गर्लफ्रेंड को लाइव टीवी के दौरान ही जब प्रपोज किया तो पता चल गया कि वो उससे कितना प्यार करता है क्योंकि उसके अंदर दुनिया के सामने प्यार का इजहार करने की हिम्मत थी.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक न्यूज एंकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस महिला का नाम मैरी ली है जो मौसम की जानकारी लोगों को बताती है. अमेरिकी चैनल KPIX 5 पर मौसम की जानकारी देते वक्त मैरी के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी. वो आम दिनों की ही तरह मौसम के बारे में बता रही थीं जब अचानक दो महिलाओं ने आकर उन्हें गुलाब दिया. उसके बाद एक शख्स आया, जो उनका बॉयफ्रेंड था. उसने पहले उन्हें फूल दिए और फिर घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर दिया.

बॉयफ्रेंड की बेटियां भी प्रपोजल में हुईं शामिल
रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम अजीत निनान है और उसके साथ जो दो युवतियां नजर आ रही हैं, वो अजीत की बेटियां हैं. मैरी को पहले लगा कि ये सिर्फ एक मामूली फैमिली विजिट है इसलिए वो उन्हें देखकर बहुत खुश हो गईं मगर जब बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज किया तो उनके होश उड़ गए. शख्स ने वहीं प्यार का इजहार किया और उसे एक अंगूठी पहनाई. ये देखते ही मैरी वहीं रोने लगी.

वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शख्स ने किया प्रपोज
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है. जानकारी के अनुसार CBS San Francisco Bay Area यानी चैनल से जुड़े ज्यादातर लोग इस सरप्राइज में शामिल थे. उन्होंने इस सरप्राइज को नाम दिया था ‘Operation Marry Marry’ (मैरी से शादी का ऑपरेशन). सोशल मीडिया पर लोग कपल को बधाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि ये प्रपोजल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर दिया गया था


Share

Leave a Reply