BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING : बांग्लादेश में बवाल के बीच राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM खालिदा जिया को रिहा करने के दिए आदेश

BREAKING : बांग्लादेश में बवाल के बीच राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM खालिदा जिया को रिहा करने के दिए आदेश
Share

 ढाका : बांग्लादेश में बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा है कि बांग्लादेश में मंगलवार सुबह कर्फ्यू खत्म हो जाएगा. स्कूल और व्यवसाय फिर से खुलेंगे.

बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया (Khaleda Zia) को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया है

वही इससे पहले बांग्लादेश में सोमवार को बवाल बढ़ने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वो देश छोड़कर भारत पहुंच गईं. यहां उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सेफ हाउस में रखा गया है.बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था और 300 से ज्यादा लोग इसमें मारे जा चुके थे. बांग्लादेश की सेना ने  पीएम शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम आवास में सैकड़ों प्रदर्शनकारी घुस गए. इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं. वहीं, पड़ोसी मुल्क में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप है. पिछले महीने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र समूहों की हिंसा से पड़ोसी देश को भारी नुकसान हो रहा है.

Share

Leave a Reply