BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS: 3,423 युवक-युवतियों से खेल तथा योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगी

BREAKING NEWS: 3,423 युवक-युवतियों से खेल तथा योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगी
Share

नोएडा: आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर उत्तर प्रदेश के 3,423 युवक-युवतियों से खेल तथा योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है।


थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जनपद मऊ निवासी श्वेता सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सेक्टर 63 में आयुष्मान भारत योग एवं प्रशिक्षण संस्थान है। इस एनजीओ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए दिसंबर 2019 में 2,276 और 2021 में 1,147 शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी।


शिकायत के मुताबिक अभ्यर्थियों से कहा गया कि उनकी तैनाती गृह जनपद में ही होगी। प्रवेश शुल्क के नाम पर सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग से 380 रुपये और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से 280 रुपये लिए गए।


इसके बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई और काउंसलिंग के लिए सभी से 500- 500 रुपये वसूले गए। इसके बाद प्रत्येक अभ्यर्थी से 1,55,000 हजार रुपये लेकर नियुक्ति पत्र दिए गए।


त्रिवेदी ने बताया कि जब अभ्यर्थियों ने स्कूलों में जाकर नियुक्ति-पत्र दिखाया तो पता चला कि यह फर्जी है। ठगी का पता चलने के बाद जब पैसे वापस मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। इस मामले में बनारस, बलिया, लखनऊ, कन्नौज, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित विभिन्न जनपद के रहने वाले लोग शिकार हुए हैं।


Share

Leave a Reply