BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS : CBI ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

BREAKING NEWS : CBI ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की
Share

 सीबीआई ने भुवनेश्वर में रेलवे के एक सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के परिसर पर छापेमारी के दौरान 17 किलोग्राम सोना और 1.57 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी की जानकारी दी।

CBI ने प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ दर्ज किया था केस

एजेंसी ने 1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन जनवरी को मामला दर्ज किया था। बता दें कि प्रमोद कुमार जेना पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त अधिकारी पर कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

CBI ने नकदी व 17 किलोग्राम सोना किया बरामद

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भुवनेश्वर में प्रमोद कुमार जेना के परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें कामयाबी मिली। सीबीआई ने प्रमोद कुमार जेना के ठिकानों से 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 किलोग्राम सोना और आभूषण बरामद किया है। जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा बैंक और डाक जमा रसीदों के साथ ही 2.5 करोड़ रुपये और बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।


Share

Leave a Reply