नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING NEWS : 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजे गए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी

BREAKING NEWS : 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजे गए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी
Share

 BREAKING NEWS : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

चार मार्च तक सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया

राउज एवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब सिसोदिया चार मार्च तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में कहा था कि आबकारी घोटाले में अभी सिसोदिया से पूछताछ करनी है और इस मामले में डिटेल जानकारी चाहिए। इन सबके लिए उन्हें पांच दिन की रिमांड चाहिए और फैसली भी उन्ही के पक्ष में आया।

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकारी अदाणी की नौकरी कर रही है। अदाणी ने लाखों-करोड़ों रुपये का घोटाला किया लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई व ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोदी सरकार ने अदाणी को आकाश लेकर पाताल तक सब दे दिया। लोगों का ध्यान इस मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा ने जानबुझकर सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया। उनकी गिरफ्तार एक राजनीतिक षंडयंत्र है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक आंदोलन से निकली है। सिसोदिया के घर व दफ्तर से जांच में सीबीआई और ईडी को कुछ नहीं मिला। उनके खिलाफ इसके पास कोई सबूत नहीं है। हमारी सरकार केंद्र से लिए गले की हड्डी बन गई है।


Share

Leave a Reply