नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING NEWS: सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, बामुश्किल अधिकारियों को बाहर निकाला गया

BREAKING NEWS: सीबीआई बिल्डिंग में लगी आग, बामुश्किल अधिकारियों को बाहर निकाला गया
Share

नई दिल्ली: सीबीआई की बिल्डिंग के बेसमेंट में भीषण आग लगने की खबर है। इस आग के चलते सभी अधिकारियों और स्टाफ को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग की कई गाडिय़ां आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं और बचाव का काम भी तेजी से चल रहा है। दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में यह आग लगी है। जानकारी के मुताबिक दमकल की 8 गाडिय़ां मौके पर मौजूद है।


शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे बिल्डिंग के बेसमेंट से धुंआ निकलते देखा गया। इसके कुछ ही देर बाद अंदर से आग की लपटे निकलती देखी गईं। एहतियात के तौर पर अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग खाली करने के लिए कहा गया। अभी तक की सूचना के मुताबिक इस अगलगी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अभी आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो देश के सबसे टॉप केसों की जांच-पड़ताल करती है। सीबीआई का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस मुख्यालय में विभिन्न अहम केसों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी रखे गये हैं। अभी इससे पहले जुलाई के महीने में भी सीबीआई बिल्डिंग में आग लगी थी। उस वक्त यह कहा गया था कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल इस बार आग कैसे लगी? अभी इसकी पड़ताल की जा रही है।


Share

Leave a Reply