BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS: पूर्व भाजपा नेता को उनकी कार समेत जलाया, डिक्की में मृत मिले

BREAKING NEWS: पूर्व भाजपा नेता को उनकी कार समेत जलाया, डिक्की में मृत मिले
Share

मेडक: तेलंगाना के मेडक जिले में एक राजनीतिक पार्टी के नेता का दर्दनाक हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और व्यवसायी वी. श्रीनिवास प्रसाद अपनी जली हुई कार की डिक्की में मृत पाए गए। मेडक जिले की पुलिस अधीक्षक चंदना दीप्ति के मुताबिक, दिन की तड़के कुछ आरोपियों ने श्रीनिवास को उनकी कार समेत आग लगा दी। आग की सूचना मिलने के बाद हम पहुंचे तो देखा कि श्रीनिवास का शव कार की डिक्की में पड़ा था। आरोपियों ने श्रीनिवास को उनकी कार के साथ ही आग लगा दी है।


बताया गया कि जांच अभी भी जारी है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं, इससे पहले पिछले हफ्ते तेलंगाना में एक महिला ने अपने दो बच्चों को मार दिया और फिर खुद बाद में आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसको बचा लिया गया। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम रमण कुमार ने बताया था कि एक 30 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को अपने दो बेटों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में एक झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महिला ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि छह और चार साल की उम्र के दोनों बच्चे जानलेवा बीमारियों से पीड़ित थे।


महिला को मछुआरों ने बचाया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। झील में कूदने से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक सेल्फी ली और अपने पति को भेज दी।


Share

Leave a Reply