BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS: तिहाड़ जेल में नाइजी‍र‍ियन मह‍िला कैदी ने हेड वार्डन पर किया चाकू से हमला

BREAKING NEWS: तिहाड़ जेल में नाइजी‍र‍ियन मह‍िला कैदी ने हेड वार्डन पर किया चाकू से हमला
Share

दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, एक महिला नाइजीरियन कैदी द्वारा महिला हेड वार्डन को चाकू मारकर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. महिला कैदी से हेड वार्डन को किसी तरह से छुड़ाकर घायलावस्थाे में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. हेड वार्डन के हाथ में छह टांके आए हैं.

जानकारी के मुताबिक घायल हेड वार्डन की पहचान ज्योति के रूप में हुई है. वह परिवार के साथ विरेन्द्र नगर हरी नगर इलाके में रहती है. तिहाड़ जेल में सीजे-6 में वह हेड वार्डन के तौर पर कार्यरत है. ज्योति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी ड्यूटी सुबह 5.30 बजे से 1.30 बजे तक थी. डीजी तिहाड़ जेल ने निर्देश दिए थे कि किसी भी चौकी में रस्सी नहीं होनी चाहिए.

निर्देशों का पालन करते हुए वह हेड मेट्रम पूनम व अन्य स्टॉफ के साथ वह चौकियों में बंधी रस्सी काटने के लिये टीम के साथ निकली थी. पूनम सब्जी काटने वाला चाकू लंगर से लेकर आ गई थी. सर्चिंग करते हुए वह जब सवा आठ बजे वार्ड में रस्सी काट रहे थे. एक नाइजीरियन एवलीन लेडी सर्चिंग नहीं करवा रही थी और न ही रस्सी काटने दे रही थी. अचानक पूनम से चाकू छीनकर अपने आप को मारने का ड्रामा करने लगी.
वहां पर अन्य कैदियों में हडकंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया. वह अपने आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा ले. इसलिए वह उससे चाकू छीनने की कोशिश करने लगी. लेडी ने तभी गुस्से में आकर चाकू उसके बाएं हाथ पर अंगूठा व पहली ऊंगली के बीच में मार दिया. हाथ से खून बहने लगा. वह तुरंत एमआई रूम में आई. वहां से वह डीडीयू अस्पताल पहुंची. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी. हेड वार्डन के हाथ में छह टांके आए हैं. जेल अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में घायल जेल महिला कर्मी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लेडी से खून से सना चाकू कब्जे में ले लिया.


Share

Leave a Reply