BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS : उत्तरप्रदेश में अब बदला इस रेलवे स्टेशन का नाम.......

BREAKING NEWS : उत्तरप्रदेश में अब बदला इस रेलवे स्टेशन का नाम.......
Share

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में एक बार फिर विधानसभा चुनाव के समीप आते ही नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो रहा है। उत्तरप्रदेश सरकार ने फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है। फैजाबाद जंक्शन के पुराने साइनबोर्ड और स्टेशन के मुख्य भवन के बीच लगे पहचान सूचक बोर्ड को हटाकर उसकी जगह पर नये नाम `अयोध्या कैंट` का बोर्ड भी लटका दिया गया है।

आपको बता दें कि फैजाबाद सिटी, अयोध्या जिले में अपने नाम वाले शहर अयोध्या से करीब सात किलोमीटर दूर है तथा फैजाबाद एक मुख्य रेलवे स्टेशन है जो उत्तर रेलवे एवं लखनऊ-वाराणसी खंड में आता है। अयोध्या शहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर है।

फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के प्रशासन के आदेश पर इस स्टेशन के भवन के शिखर पर लगा साइनबोर्ड हाल में हटाया गया। दिवाली के दिन पुराने साइनबोर्ड भी रंग दिये गये और `फैजाबाद जंक्शन` (स्टेशन कोड एफ डी) को बदलकर `अयोध्या कैंट` (स्टेशन कोड ए वाई सी) कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्टेशन परिसर की दीवारों पर पोस्टर लगा दिया है। एक ऐसा ही पोस्टर पूछताछ काउंटर पर है जिस पर लिखा है` आम लोगों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि आज दो नवंबर, 2021 से फैजाबाद जंक्शन स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया है।``

उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार ने 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था। मेहंदी को आशंका है कि इस्लामिक नाम वाले और शहरों के नाम भी बदले जा सकते हैं। दिल्ली की इतिहासकार एवं लेखक राणा सफवी ने कहा कि अयोध्या एवं फैजाबाद हमेशा जुड़वा शहर के रूप जाने जाते हैं एवं ``गंगा-जमुनी तहजीब` के प्रतीक` हैं।

उन्होंने कहा, ``ऐसा नहीं है कि अयोध्या फैजाबाद का पुराना नाम है। ये दो भिन्न संस्कृतियों वाले दो अलग शहर हैं और सदियों से साथ साथ हैं। अब वो नहीं चाहते हैं कि दोनों साथ-साथ रहें। वो किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदल सकते हैं लेकिन मैं महसूस करती हूं कि फैजाबाद ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है।``


Share

Leave a Reply