BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ब्रे़किंग न्यूज़ : छठ पूजा करके लौट रहे थे लोग सड़क हादसे में दस की मौत

 ब्रे़किंग न्यूज़ : छठ पूजा करके लौट रहे थे लोग सड़क हादसे में दस की मौत
Share

 पाथरखंडी :  असम के पाथरखंडी के बैतखाल में गुरुवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और ऑटोरिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां एक ऑटो रिक्शा की सीमेंट लाने वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई थी। मृतकों में से किसी भी पहचान अभी नहीं हो पाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दुर्घटना उस समय हुई, जब लोग आधी रात को छठ पूजा करके लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने असम और त्रिपुरा रोड को बंद कर दिया। ऐसा अनुमान है कि मृतकों में चाय बागान में काम करने वाले लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते ऑटो रिक्शा के भीतर बैठे लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार तड़के बैथाखल इलाके में नेशनल हाईवे 8 पर हुई है। ये जगह असम-त्रिपुरा सीमा पर करीमगंज जिले के पाथरकांडी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आती है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ट्रक और ऑटो रिक्शा की सीधी टक्कर के बाद हुई है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहनों की टक्कर के बाद 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने कहा, 'हादसे में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। वे छठ पूजा करने के बाद एक ऑटो रिक्शा से अपने घर वापस जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर ऑटो रिक्शा से हो गई। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।Ó मृतकों में तीन पुरुष, पांच महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन जारी है।


Share

Leave a Reply