ब्रेकिंग न्यूज़ :प्रधानमन्त्री का देश के नाम सम्बोधन में विशेष आर्थिक पैकेज 20 लाख करोड़ की घोषणा की
पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. ये आर्थिक पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा
पीएम मोदी ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है







.jpeg)












