BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS: प्रधानमंत्री मोदी देश के डॉक्टरो को 'डॉक्टर्स डे' के अवसर पर करेंगे संबोधित

BREAKING NEWS: प्रधानमंत्री मोदी देश के डॉक्टरो को 'डॉक्टर्स डे' के अवसर पर करेंगे संबोधित
Share

नई दिल्ली. कल 1 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'डॉक्टर्स डे' के अवसर पर देश के डॉक्टरों को संबोधित करेंगे, हर साल 1 जुलाई को 'डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है लेकिन इस बार यह खास है क्योंकि कोरोना के खिलाफ देश की 'लड़ाई' में डॉक्टरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है. यही वजह है कि 'डॉक्टर्स डे' को खास बनाने के लिए खुद प्रधानमंत्री, डॉक्टरों को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि पीएम अकसर अपने संबोधन में कोरोना के खिलाफ 'जंग' के लिए डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की तारीफ करते रहे हैं. IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 1 जुलाई को 'डॉक्टर्स डे' पर कार्यक्रम का आयोजन किया है. दिल्ली में IMA मुख्यालय में 50 से 60 डॉक्टर्स इकट्ठा होंगे और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे|

IMA के अनुसार, कोरोना महामारी के दौर में सेवा करते हतुए 1500 से ज्यादा डॉक्टरों की जान गई है. कल प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद IMA हेडक्वार्टर में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया, IMA के अध्यक्ष जेए जयालाल और डॉ केतन देसाई, कार्यक्रम के दौरान संबोधित करेंगे|


Share

Leave a Reply