ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कल से शापिंग मॉल और रेस्टोरेंट-क्लब जा रहे है खुलने,आदेश हुआ जारी
रायपुर,लॉकडाउन में एक और बड़ी राहत छत्तीसगढ़ में लोगों को मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने अब प्रदेश में रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल और क्लबों को भी खोलने की इजाजत दे दी है। इस लेकर राज्य सरकार के गृह विभाग ने सभी सचिवों, कमिश्नरों, कलेक्टरों को पत्र भी जारी कर दिया है। कल से सभी शापिंग माल, रेस्टोरेंट और होटल के साथ-साथ क्लब भी खुलेंगे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।
लेकिन ये रहेंगे अभी भी बंद
आपको बता दे सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं आडिटोरियम, असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य सभी स्थान बंद रहेंगे। साथ ही शापिंग माल में गेमिंग आरकेड और बच्चों का प्ले एरिया बंद रहेगा








.jpeg)












