BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ब्रेकिंग : दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज...बजट के साथ इन मुद्दों पर हो सकती है बात

ब्रेकिंग : दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज...बजट के साथ इन मुद्दों पर हो सकती है बात
Share

18 जुलाई 2024 दिल्ली :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग पीएम आवास पर सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त होगा।इसके अलावा प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

बजट के अलावा इन  मुद्दों पर हो सकती है बात 

अग्निवीर: 1 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि सरकार के लिए अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं।

मणिपुर: राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। राज्य में अब तक हुई हिंसा की घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।

आतंकी हमले: 9 जून 2024 को जिस दिन नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उसी दिन जम्मू के रियासी जिले में आतंकियों ने हिंदू तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया 10 जुलाई को आतंकियों ने कठुआ में 22 गढ़वाल रेजिमेंट के काफिले पर हमला कर दिया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए।

रेल हादसा: 17 जून को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए

NEET-UG विवाद: देशभर के हजारों छात्र NEET UG परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। इन छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा में गड़बड़ी और ग्रेस मार्क्स दिए जाने के खिलाफ शिकायत की है।


Share

Leave a Reply