BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING: लोकप्रिय शो तारक मेहता के 'नट्टू काका' को हुआ कैंसर , इसी बीच वो शूटिंग पर लौटे और बताई अपनी आखिरी ख्वाहिश

BREAKING: लोकप्रिय शो तारक मेहता के 'नट्टू काका' को हुआ कैंसर , इसी बीच वो शूटिंग पर लौटे और बताई अपनी आखिरी ख्वाहिश
Share

नई दिल्ली| टेलीविजन का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों के दिलो मे अभी भी छाया है, यह शो दर्शको का खूब मनोरंजन करता है| शो के सभी किरदार अपने आप में बेहतरीन और लोकप्रिय हैं, इसी शो में नट्टू काका का मजेदार किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक इन दिनों कैंसर से लड़ रहे हैं| 77 साल की उम्र में भी घनश्याम नायक दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. कुछ दिनों पहले उन्हें अपने शरीर और गले पर कुछ स्पॉट्स दिखे थे| जिसके बाद डॉक्टर द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें कैंसर है. जिसकी जानकारी मिलते ही फैन्स उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं|

 

 

घनश्याम नायक के परिजनों का कहना है कि, उनके कीमोथैरिपी सेशन्स शुरू हो चुके हैं और अब वो काफी हद तक ठीक हैं. वहीं घनश्याम नायक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'मेरी तबीयत ठीक है, लेकिन इलाज फिर से शुरू करना पड़ा, अभी मैं  कीमोथैरिपी के सेशन से गुजर रहा हूं. चार महीने बाद मैंने दमन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए एक खास एपिसोड की शूटिंग की है| मेरा विश्वास करो, मुझे वहां बहुत आनंद हुआ है'

 

 

दूसरी तरफ नट्टू काका ने अपनी आखिरी ख्वाहिश बताते हुए कहा कि यदि मेरा निधन होता है तो मैं अपने मेकअप में ही मरना चाहता हूं. गौरतलब है, पिछले साल उनके गले का ऑपरेशन हुआ था. जिसके बाद लगातार ट्रीटमेंट से उनकी तबियत में काफी सुधार है. इसी बीच वो गुजरात के दमन में शो की शूटिंग भी कर रहे थे. घनश्याम आगे कहते हैं, वो शो के आने वाले एपिसोड्स और मुंबई में होने वाली शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं|


Share

Leave a Reply