BREAKING : सेना का हेलिकॉप्टर क्रेश, घटना में दो पायलट घायल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रेश होने की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना का बताया जा रहा है। घटना का कारण इलाके में भारी बारिश और धुंध बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना में दो पायलट घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।







.jpeg)












