BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING: एनसीबी हिरासत से जेल भेजे गए आर्यन खान

BREAKING: एनसीबी हिरासत से जेल भेजे गए आर्यन खान
Share

मुंबई। मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चलने वाली ड्रग पार्टी का हिस्सा होने के कारण एनसीबी ने आर्यन खान को हिरासत में लिया था। इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 7 दिनों से एनसीबी की गिरफ्त में ही हैं। वहीं, अब आज उनकी जमानत के मामले में मुंबई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इधर एनसीबी ने आर्यन खान को हिरासत से ऑर्थर रोड जेल भेज दिया है।

कोर्ट में आर्यन खान की जमानत के केस की सुनवाई चल रही है। आर्यन खान और बाकी 8 आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें एनसीबी द्वारा जेल ले जाया गया है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। एनसीबी ने जमानत याचिका का जवाब दाखिल कर दी है।

नूपुर की जमानत याचिका हुई दायर
आरोपी नूपुर की जमानत की याचिका उसके वकील ने सेशन कोर्ट में दायर कर दी है. एनसीबी ने नूपुर को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था। वहीं, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने आर्यन खान की रिहाई के लिए दुआ की है। आज आर्यन की मां गौरी खान का जन्मदिन है। ऐसे में फराह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दुआ की है कि आर्यन जल्द रिहा होकर घर आएं और गौरी को उनका बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले।


Share

Leave a Reply