नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING: मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद ले जाया गया अस्पताल

 BREAKING: मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद ले जाया गया अस्पताल
Share

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आज जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बताया कि, एसएमएस अस्पताल में ही उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी. डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे हैं. 
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट करके बताया, "कोविड के बाद से ही मुझे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी. कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद मैंने आज एसएमएस हॉस्पिटल में अपना CT-Angio करवाया है. यहां के डॉक्टरों द्वारा मेरी एंजियोप्लास्टी की जाएगी. मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है. मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा. आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है." 

पोस्ट-कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं गहलोत 
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं. सीएम कई बार अपने वर्चुअल कार्यक्रमों में भी ये बात कह चुके हैं. इसी के चलते  गहलोत सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कल रात दिल्ली जाने का कार्यक्रम था. लेकिन रात में तबियत खराब होने के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. जिसके बाद आज सुबह सीएम मेडिकल चेकअप के लिए एसएमएस अस्पताल गए

Share

Leave a Reply