BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING: राजधानी में लगा कर्फ्यू, मुख्यमंत्री निवास पर पेट्रोल बम से हमला

 BREAKING: राजधानी में लगा कर्फ्यू, मुख्यमंत्री निवास पर पेट्रोल बम से हमला
Share

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के आवास पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया गया। हालांकि घर पूरी तरह से खाली होने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 

पूर्व विद्रोही नेता की मौत के बाद शिलांग में अशांति और विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है और यहां दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
विरोध-प्रदर्शनों, तोड़फोड़ को देखते हुए राज्य  के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। शिलांग में असम के एक वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया जिसमें ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। शहर के कई हिस्सों में पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।    

असम के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने राज्य के लोगों से कर्फ्यू लागू  रहने तक शिलांग नहीं जाने की अपील की है। असम के विशेष डीजी जीपी सिंह ने कहा कि शिलांग में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखत हुए कर्फ्यू लागू किया गया है। असम के लोगों कर्फ्यू लागू रहने तक शिलांग नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 
 

Share

Leave a Reply