BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ब्रेकिंग: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा कर्मचारियों डीए, कैबिनेट में लिया गया फैसला

 ब्रेकिंग: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा कर्मचारियों डीए, कैबिनेट में लिया गया फैसला
Share

 DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि कर दी है, जिससे अब DA 55% हो गया है। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने 3% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह 50% से 53% हुआ था।

शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को हुई केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। इस बढ़ोतरी का फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को होगा।

1 जनवरी 2025 से लागू होगा नया DA नई दरें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगी। हालांकि, चूंकि इसकी घोषणा में देरी हुई है, इसलिए अप्रैल के वेतन में जनवरी से मार्च 2025 तक के तीन महीनों का एरियर भी दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों की मांग और अनुमानित वृद्धि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की जाए। हालांकि, इस बार सरकार ने 2% की ही वृद्धि की है। आमतौर पर महंगाई भत्ते में 3 से 4% तक की बढ़ोतरी होती है, लेकिन मौजूदा आर्थिक स्थितियों को देखते हुए सरकार ने इस बार 2% की ही वृद्धि की है।

महंगाई भत्ते की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

  • जुलाई 2024: 3% वृद्धि (50% से 53%)
  • जनवरी 2025: 2% वृद्धि (53% से 55%)

यह फैसला 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले आया है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। महंगाई दर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा सीधा फायदा इस बढ़ोतरी का लाभ केंद्र सरकार के लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति में सुधार होगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


Share

Leave a Reply