लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी कांग्रेस के इस नेता के खिलाफ FIR दर्ज

 BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी कांग्रेस के इस नेता के खिलाफ FIR दर्ज
Share

बिलासपुर।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कट्टर समर्थक पंकज सिंह के खिलाफ पुलिस में दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर बुधवार एक बजे शहर विधायक शैलेष पांडेय व समर्थकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया व नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया। थाना परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। एहतियात के तौर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। विधायक का आरोप है कि कांग्रेस नेता पंकज पर पुलिस ने झूठे आरोप पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

घटना शनिवार की रात मसानगंज निवासी मरीज को सिम्स में भर्ती कराया गया था। देर रात मेडिसीन विभाग के डॉक्टर ने जांच के बाद एमआइआर कराने की सलाह दी। इस पर स्वजन मरीज को लेकर मेडिसीन विभाग पहुंचे। वहां टेक्नीशियन तुलांचद टांडे ड्यूटी पर थे। उन्होंने मरीज के स्वजन को मशीन चालू होने तक इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद तकनीकि गड़बड़ी होने की जानकारी देकर टेक्नीशियन ने थोड़ा समय लगने की बात कही। इसी बीच मरीज के स्वजन फोन कर इसकी जानकारी कांगे्रस नेता पंकज सिंह को दी। इस पर पंकज सिंह देर रात सिम्स पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियन से विवाद किया व कर्मचारी को गलियारे में ले जाकर हाथपाई भी की। इस घटना के बाद सोमवार को विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। इस मामले को लेकर पंकज सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी। मंगलवार को पुलिस ने पंकज सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही विधायक शैलेष पांडेय व समर्थक दोपहर में कोतवाली थाना पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस नेता के मामले की जांच के बिना आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक थाना परिसर में समर्थक हंगामा मचाते रहे। वहीं, पुलिस के आला अफसर विधायक का मानमनौव्वल करते रहे।

Share

Leave a Reply